फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति: पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, बाबा को लगा खिचड़ी-चूड़े का भोग; युवाओं ने जमकर की पतंगबाजी

Wed, 15 Jan 2025 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

Makar Sankranti 2025 : काशी में पांच लाख भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में भोग आरती में खिचड़ी, तहरी, तिलकुट, पापड़, दही, चूड़े का बाबा को भोग लगा और दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Five lakh devotees took dip in ganga Baba vishwanath offered Khichdi Chuda
पतंगबाजी करते युवा - फोटो : संवाद
मकर संक्रांति पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान-दान और अनुष्ठान के बाद अन्न का भोग लगाया। शूलटंकेश्वर से लेकर कैथी तक 100 से ज्यादा घाटों पर श्रद्धालुओं का संगम नजर आया। उधर, विश्वनाथ मंदिर में दो लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। 

 
Makar Sankranti 2025 Five lakh devotees took dip in ganga Baba vishwanath offered Khichdi Chuda
पतंगबाजी करते युवा - फोटो : संवाद
भोग आरती में खिचड़ी, तहरी, तिलकुट, पापड़, दही, चूड़े का बाबा को भोग लगा और दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। मंगलवार को सुबह 6:46 स्नान का मुहूर्त शुरू होने से पहले ही दो लाख भक्तों ने गंगा स्नान कर लिया था। 
 
Makar Sankranti 2025 Five lakh devotees took dip in ganga Baba vishwanath offered Khichdi Chuda
Makar Sankranti 2025 - फोटो : संवाद
अर्धरात्रि के दो बजे से ही करीब 8-10 डिग्री तापमान पर अस्सी-दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा और राजघाट तक श्रद्धालु उमड़े थे। भोर में आठ डिग्री तापमान, घने कोहरे और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा भी श्रद्धालुओं को गंगा घाटों पर स्नान करने से नहीं रोक पाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Five lakh devotees took dip in ganga Baba vishwanath offered Khichdi Chuda
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर पूरे देश-दुनिया भर से आए भक्तों ने गंगा स्नान किया। सूर्य नमस्कार करने के बाद भक्त जल लेकर विश्वनाथ बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए। करीब 3-4 घंटे में भक्तों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन हुए। 
 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Five lakh devotees took dip in ganga Baba vishwanath offered Khichdi Chuda
पतंगबाजी करते युवा - फोटो : संवाद
इस दौरान भक्तों को घाटों की सीढि़यों, सड़कों और जिग-जैग पर 4-5 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। उधर, घरों से दही-चूड़ा और लाई-गट्टा खाकर निकले आम शहरियों ने पूरा दिन पतंगबाजी और गंगा में बोटिंग में बीता दिया। पतंगबाजी सड़कों के बजाय मैदानों और छतों पर ही दिखाई दी। आईआईटी-बीएचयू के एडीवी ग्राउंड पर दो घंटे की पतंगबाजी प्रतिस्पर्धा हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed