Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, तस्वीरों में देखें- झलकियां

Tue, 14 Jan 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

Varanasi News: काशी के गंगा घाटों पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार की सुबह पहुंची। स्नान, दान के बाद सभी श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे।   

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Kashi Ghats Offer Prayers at Temples
मकर संक्रांति 2025 पर काशी के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अभिषेक पाठक
मकर संक्रांति आज पुष्य नक्षत्र में मनाई जा रही है। काशी के सभी प्रमुख घाटों पर भोर से ही स्नान, दान का सिलसिला जारी है। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:46 से शुरू हुआ जो शाम तक चलेगा। स्नान के बाद भक्त काशी विश्वनाथ धाम समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के जिलों व अन्य शहरों से काशी पहुंचे श्रद्धालु स्नान, दान के बाद घाटों पर तस्वीरों के जरिए इस पल को यादगार बना रहे हैं। 


Trending Videos
Makar Sankranti 2025 Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Kashi Ghats Offer Prayers at Temples
मकर संक्रांति 2025 पर काशी के गंगा घाटों पर पूजा करती महिलाएं - फोटो : अभिषेक पाठक
काशी में भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला जारी है। दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया था।
Makar Sankranti 2025 Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Kashi Ghats Offer Prayers at Temples
मकर संक्रांति 2025 पर काशी के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अभिषेक पाठक
सात साल बाद मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को पड़ रही है। काशी में पुण्य फल स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंगलवार को सुबह से ही स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु करीब सभी घाटों पर गंगा में स्नान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Kashi Ghats Offer Prayers at Temples
मकर संक्रांति 2025 पर काशी के गंगा घाटों पर सेल्फी लेते श्रद्धालु - फोटो : अभिषेक पाठक
खासकर दशाश्वमेध घाट, अस्सीघाट, केदारघाट, पंचगंगा घाट, गायघाट, राजघाट और भैंसासुर घाट पर काफी भीड़ रही। स्नान करने के लिए पूर्वांचल भर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। स्नान भोर से ही शुरू हो गया। 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Lakhs of Devotees Take Holy Dip at Kashi Ghats Offer Prayers at Temples
मकर संक्रांति 2025 पर काशी के गंगा घाटों पर पूजा करती महिलाएं - फोटो : अभिषेक पाठक
ज्योतिषाचार्यों के सूर्य भगवान का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दिन में 3:27 बजे होगा। मगर, पवित्र स्नान सूर्योदय से ही शुरू हो गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed