{"_id":"65ea878ed345d14eb306a3c9","slug":"mahashivratri-live-kashi-vishwanath-dham-visited-lakhs-devotees-see-photos-2024-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MahaShivratri 2024: विश्वनाथ धाम में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaShivratri 2024: विश्वनाथ धाम में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:09 PM IST
सार
MahaShivratri in Varanasi: महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की कतार लगी है। लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की। दर्शनार्थियों पर फूलों की बारिश भी की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 15
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिवभक्तों की आस्था के सबसे बड़े उत्सव महाशिवरात्रि पर काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे। विश्वनाथ धाम में लाखों भक्तों की कतार लगी है। भोर से ही भक्त बाबा के दर्शन को आतुर दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड ही बना दिया।
शाम छह बजे तक 7.81 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। इससे पहले एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत 45 घंटों तक चलेगा।
शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद 3:15 बजे से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सात घंटे पहले से ही कतार में लगे हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। गेट नंबर चार से एक कतार दशाश्वमेध घाट की तरफ तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे तक लगी थी। हर-हर महादेव... और जय श्रीराम... का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला बाबा के धाम में प्रवेश करने लगा।
सुबह छह बजे तक 1.78 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। दर्शनार्थियों का आंकड़ा प्रति सेकंड 16 श्रद्धालुओं का रहा। नौ बजे तक 3.88 लाख, 10 बजे तक 4.53 लाख, 11 बजे तक 4.94 लाख, 12 बजे तक 5.42 लाख, एक बजे तक 5.98 लाख, दो बजे तक 6.56 लाख, तीन बजे तक 6.82 लाख, चार बजे तक 7.26 लाख, पांच बजे तक 7.57 लाख और शाम छह बजे तक 7.81 लाख ने दर्शन किए थे। इस दौरान दर्शनार्थियों पर फूल भी बरसाए गए। आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में देखें- दिनभर की झलकियां...
2 of 15
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जगह- जगह स्थानों पर पेयजल चिकित्सा की टीमें तैनात हैं।
3 of 15
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा दरबार में बाबा श्री काशी विश्वनाथ की एक झलक पाने के लिए दर्शनार्थी गुरुवार की शाम से ही कतार बद्ध होकर सभी प्रवेश द्वारों पर इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
5 of 15
Mahashivratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के पश्चात जैसे ही भोर में 4 बजे बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला सभी श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे और जलाभिषेक कर जीवन मंगल कामना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।