फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: काशी में गदा- तलवार लेकर निकले नागा साधु, हर-हर महादेव का उद्घोष; यहां देखें- अद्भुत नजारा

Wed, 26 Feb 2025 08:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

Mahashivratri 2025: काशी में महाशिवरात्रि पर भक्तों के साथ ही अखाड़ों के साधु-संतों का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार की सुबह से गोदौलिया क्षेत्र हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 naga sadhu procession taken out under leadership of Mahamandaleshwar of Akharas In Kashi
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक

महाशिवरात्रि पर बुधवार को काशी में प्रयागराज महाकुंभ जैसा नजारा दिखा। हनुमान घाट से बाबा के धाम तक श्रद्धालुओं ने दिव्य और भव्य नजारे का दर्शन किया। यह पहला मौका था, जब नागा साधु-संन्यासियों ने काशी विश्वनाथ धाम में गेट नंबर चार यानी ज्ञानवापी मार्ग से प्रवेश किया। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नागा संन्यासियों की टोली धाम में पहुंची। इससे पहले नागा संन्यासियों को ढुंढिराज गणेश मार्ग से मंदिर परिसर में प्रवेश मिलता था।

Mahashivratri 2025 naga sadhu procession taken out under leadership of Mahamandaleshwar of Akharas In Kashi
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक
नागा संन्यासियों पर हुई पुष्पवर्षा 
काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पवर्षा के साथ नागा संन्यासियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।  
Mahashivratri 2025 naga sadhu procession taken out under leadership of Mahamandaleshwar of Akharas In Kashi
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक
नागा संन्यासियों के सात अखाडों ने महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में नागा साधु-संन्यासी बग्घी, घोड़े और वाहनों पर सवार होकर अखाड़ों से निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 naga sadhu procession taken out under leadership of Mahamandaleshwar of Akharas In Kashi
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक

गंगा की लहरों, काशी की गलियों में डमरू की निनाद और शंखनाद के साथ नागा संन्यासियों की पेशवाई निकली तो लोग हर- हर महादेव का जयकारे लगाते दिखे। महंत शंकर पुरी महाराज ने बताया कि यह पहला मौका है जब गेट नंबर चार से नागा संन्यासी काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 naga sadhu procession taken out under leadership of Mahamandaleshwar of Akharas In Kashi
Mahashivratri 2025: नागा संन्यासियों की निकली राजसी यात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक
अखाड़ों के महामंडलेश्वर ने की पेशवाई की अगुवाई
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि, महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज, सुमेरुपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज राजसी यात्रा की अगुवाई में राजसी यात्रा (पेशवाई) निकाली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed