Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Parvti Vivah: बाबा विश्वनाथ को लगाई गई हल्दी, तस्वीरों में देखें अड़भंगी बन नाचे श्रद्धालु, शृंगी व भृंगी

Mon, 24 Feb 2025 10:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Feb 2025 10:39 PM IST
सार

Shiv Parvti Vivah Celebration: बाबा विश्वनाथ को सोमवार को हल्दी लगाई गई। इस दौरान डमरू, ढोल पर ऐसा जयघोष हुआ कि गोदौलिया से बांसफाटक तक लाइन में लगे भक्त भी झूम उठे। 

विज्ञापन
Shiva Parvati marriage celebrations begin in Kashi Baba Vishwanath gets smeared with turmeric
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई गई - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि से दो दिन पहले सोमवार की शाम नागा साधुओं-संन्यासियों ने बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई। खास बनारसी ठंडई, पान और पंचमेवा का भोग लगाकर उन्हें राजसी स्वरूप में सजाया गया। इसके बाद पूरी रात टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास शिव भक्तों से भरा रहा। 

Trending Videos
Shiva Parvati marriage celebrations begin in Kashi Baba Vishwanath gets smeared with turmeric
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई गई - फोटो : अमर उजाला
टेढ़ीनीम स्थित चौथे फ्लोर पर 15X8 साइज के कमरे में डमरू दल की गर्जना संग महात्मा, साधु, नागा, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने एक साथ मंगल गीत गाकर बाबा विश्वनाथ को हल्दी लगाई। 
Shiva Parvati marriage celebrations begin in Kashi Baba Vishwanath gets smeared with turmeric
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई गई - फोटो : अमर उजाला
पहिरे ला मुंडन क माला मगर दुलहा लजाला..., शिव दुल्हा के माथे पर सोहे चनरमा... दुल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना... पर हर कोई अड़भंगी शिव बनकर झूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiva Parvati marriage celebrations begin in Kashi Baba Vishwanath gets smeared with turmeric
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई गई - फोटो : अमर उजाला
श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा के नागा साधु और महात्मा मणिकर्णिका घाट से मेवाड़ की हल्दी की शोभायात्रा लेकर निकले और सूर्यास्त के बाद टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर पहुंचे। एक थाल में हल्दी, 11 थाल में फल, 5 में मेवा-मिठाई, एक में वस्त्र और एक काल में आभूषण लेकर महंत आवास के अंदर प्रवेश किए। 
विज्ञापन
Shiva Parvati marriage celebrations begin in Kashi Baba Vishwanath gets smeared with turmeric
बाबा विश्वनाथ की हल्दी की रस्म निभाई गई - फोटो : अमर उजाला

डमरुओं की निनाद, ढोल की गर्जना और हर-हर महादेव का जयघोष ऐसा हुआ कि गोदौलिया बाजार से लेकर बांसफाटक पर लाइनों में लगे विश्वनाथ भक्त भी झूम उठे। महंत परिवार के सदस्यों ने साधु-महात्माओं को अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed