फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा सैलाब: गंगा घाटों पर श्रद्धालु लगा रहे डुबकी, काशी विश्वनाथ के दर्शन को लगी लंबी कतार

Thu, 11 Mar 2021 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2021 in Kashi: devotees taking a dip on Ganga Ghats and long queue to visit Kashi Vishwanath
गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने को लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा घाटों से लेकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने तक भक्तों की कतार लगी पड़ी है। यह सैलाब बुधवार की शाम से नजर आ रहा है। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। वहीं, मणिकर्णिका से लेकर दशाश्वमेध घाट पर लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Mahashivratri 2021 in Kashi: devotees taking a dip on Ganga Ghats and long queue to visit Kashi Vishwanath
श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए बुधवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा था। गुरुवार को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा और चार पहर की विशेष आरती होगी। भगवान शिव की नगरी काशी महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही बम-बम नजर आई। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग में रात होते ही श्रद्धालुओं ने अपनी जगह घेरनी शुरू कर दी थी। मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन और जलाभिषेक करना शुरू कर दिया।

Mahashivratri 2021 in Kashi: devotees taking a dip on Ganga Ghats and long queue to visit Kashi Vishwanath
गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर भक्तों को बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, केवल झांकी दर्शन ही मिल रहा है। गर्भगृह में भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। मैदागिन से आने वाले भक्त छताद्वार के 20 मीटर पहले से मंदिर चौक से मंदिर के पूर्वी गेट से दर्शन कर रहे हैं और उनकी वापसी मणिकर्णिका गली द्वार से हो रही है। वहीं गोदौलिया से आने वाले भक्त बांसफाटक, ढुंढिराज गणेश होते हुए पश्चिमी गेट से प्रवेश कर दर्शन कर कर रहे हैं। वीआईपी, सुगम दर्शन, दिव्यांगजन छताद्वार से प्रवेश कर मंदिर के दूसरे गेट से दर्शन कर उसी से वापस निकाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए सरस्वती फाटक गली से मंदिर में दक्षिणी गेट से दर्शन का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2021 in Kashi: devotees taking a dip on Ganga Ghats and long queue to visit Kashi Vishwanath

बदला आरती का समय
काशी पुराधिपति के विवाहोत्सव के लिए काशी सज-धजकर तैयार है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली नियमित आरती के समय में भी फेरबदल किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगला आरती 11 मार्च की सुबह 2:15 से 3:15 बजे तक हुई। सुबह 3:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। वहीं मध्यान भोग आरती दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
Mahashivratri 2021 in Kashi: devotees taking a dip on Ganga Ghats and long queue to visit Kashi Vishwanath
महाशिवरात्रि बनारस - फोटो : महाशिवरात्रि बनारस

शंख ध्वनि से रुक जाएगा प्रवेश
प्रथम प्रहर की आरती के लिए रात्रि 10:50 पर शंख ध्वनि के साथ दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह में सिर्फ मंदिर के पुजारियों का ही प्रवेश होगा और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। रात्रि 11 बजे से आरती शुरू होगी और रात्रि 12:30 पर आरती खत्म हो जाएगी। इस आरती में ही सप्तऋषि आरती समाहित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed