फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माफिया मुख्तार पर 60 मुकदमे: चर्चित रूंगटा कांड से मुख्तार ने पैदा की थी पूर्वांचल के कारोबारियों में दहशत

Fri, 16 Dec 2022 03:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar ansari created panic among businessmen in varanasi by famous Rungta kidnapping case
मुख्तार अंसारी

माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ ईडी जहां मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं जिला और पुलिस प्रशासन लगातार मुख्तार के परिजनों और उसके गिरोह पर कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को गाजीपुर की अदालत ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी व उसके सहयोगी भीम सिंह को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई। माफिया मुख्तार अंसारी पर दिल्ली से लेकर गाजीपुर और वाराणसी तक संगीन धाराओं में 60 मुकदमे दर्ज हैं।



पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह की दहशत तीन दशक तक व्यापारियों और उद्यमियों में भी खूब थी। भेलूपुर के कोयला व्यवसायी नंद किशोर रूंगटा को अगवा कर हत्या की वारदात ने तो कारोबारियों में खौफ पैदा कर दी थी। यह खौफ तीन दशकों तक बनी रही। सरकारी ठेकों पर आधिपत्य बना रहा।  वर्ष 1997 में भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कालोनी निवासी कोयला कारोबारी नंद किशोर रूंगटा को अगवा कर लिया गया था।

Mafia Mukhtar ansari created panic among businessmen in varanasi by famous Rungta kidnapping case
कोर्ट में पेशी के लाया जाता मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

फोन कर परिजनों से तीन करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। उस समय मुख्तार का सबसे भरोसेमंद शूटर अताउर रहमान ने नंद किशोर को कोयला व्यवसायी विजय बनकर डील के बहाने उठाया था। नंद किशोर की हत्या कर शव को प्रयागराज में ठिकाने लगाया था।  

Mafia Mukhtar ansari created panic among businessmen in varanasi by famous Rungta kidnapping case
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala

माफिया मुख्तार अंसारी और गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के महरूपुर निवासी अताउर रहमान उर्फ बाबू के खिलाफ महावीर प्रसाद रूंगटा ने एक दिसंबर 1997 को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अगवा किए गए नंद किशोर के भाई महावीर का आरोप था कि पांच नवंबर 1997 को शाम पांच बजे टेलीफोन पर उन्हें मुख्तार ने धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mafia Mukhtar ansari created panic among businessmen in varanasi by famous Rungta kidnapping case
मुख्तार अंसारी, आफसा अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।

पुलिस ने मामले की छानबीन भी की, लेकिन मामले में नामजद पांच लाख रुपये के इनामी अताउर रहमान उर्फ बाबू को पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी। इस मामले की जांच सीबीआई ने भी की थी। जानकारों के अनुसार, अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद उसने नेपाल में शरण ले ली।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar ansari created panic among businessmen in varanasi by famous Rungta kidnapping case
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो

आरोप यह भी था कि माफिया मुख्तार अंसारी ने उसे दोबारा बुलवाया और 29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कराई थी। इसके बाद तो उसकी दहशत पूर्वी यूपी में बढ़ती चली गई। मुख्तार के नाम से कई कारोबारी खौफ खाते थे। वाराणसी के कई कारोबारियों से वह रंगदारी वसूलता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed