{"_id":"5b92c2cf867a557ff129bc9e","slug":"love-couple-got-married-in-temple-at-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, प्यार की कहानी बहुत ही रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, प्यार की कहानी बहुत ही रोचक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में एक थाने का मंदिर एक प्रेमी युगल की शादी का गवाह बना। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लड़के और लड़की की प्यार शुरू होने से शादी तक की कहानी बहुत ही रोचक है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
प्रेमी युगल
मिर्जामुराद थाने के करधना गांव निवासी बीसीए के छात्र और उसकी दूर की रिश्तेदार बेनीपुर गांव की बीए की छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। जब इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो दोनों के परिजन शादी में बाधक बन गए।
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इसी बीच युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गुरुवार की रात उसके गांव बेनीपुर गया था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पहले तो प्रेमी की पिटाई की। इसके बाद सौ नंबर पर कॉल करके युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
शुक्रवार को प्रेमिका मिर्जामुराद थाने पहुंची और उसने कहा कि वह अपने प्रेमी को छोड़ कर किसी और के साथ शादी नहीं करेगी। दोनों ने कहा कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
थाने में घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों के परिजनों और एसओ विश्वजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में थाने परिसर में स्थित रामजानकी मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह संपन्न होने के बाद युवक के परिजन बहू को साथ लेकर घर चले गए। थाना परिसर में प्रेमी-प्रेमिका का विवाह चर्चा का विषय बना रहा।