फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोलार्क: 15 साल पहले सूनी कोख लेकर स्नान, अब बेटे-बेटियों के साथ लगाई डुबकी; औरंगाबाद के मैनेजर रील देखकर आए

Fri, 18 Sep 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

लोलार्क कुंड पर संतान की कामना लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था के कई अनुभव सामने आए। कुछ दंपती 15 साल पहले सूनी गोद लेकर स्नान करने आए थे, अब बेटे-बेटियों के साथ पहुंचे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिक्षक और स्वर्णकार परिवारों ने भी मनोकामना पूरी होने की बात कही। दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। कई ने दोबारा आकर मुंडन कराया।

विज्ञापन
Lolark Took holy dip 15 years empty womb took plunge with sons and daughters manager came watching reel
लोलार्क कुंड में स्नान करते दंपती। - फोटो : उज्जवल (अमर उजाला)

15 साल पहले सूनी कोख लेकर स्नान किया, अब बेटे-बेटियों के साथ डुबकी लगाकर महादेव का जयघोष किया। काशीखंड का पता भले ही न हो, लेकिन गांव वालों से सुनकर और रील में देखकर यहां आ गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिक्षक और स्वर्णकार को लोलार्क स्नान के बाद ही बेटे-बेटियां हुईं। पहली डुबकी लगाई तो बेटी पैदा हुई, दोबारा लगाने पर बेटा मिला, अब मुंडन कराने भी पहुंचे। 

Lolark Took holy dip 15 years empty womb took plunge with sons and daughters manager came watching reel
स्नान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

आस्थावानों, गंगाजल, सूरज की किरणों और ज्यामिति के अद्भुत मेल को देखकर इजराइल, अमेरिका और यूरोप के कई पर्यटक भी हैरान होकर तस्वीरें खींचते दिखे। हालांकि भीड़ बढ़ने और रास्ता डायवर्ट होने से ज्यादातर भक्त स्नान के बाद लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन किए बिना ही लौट गए। करीब दो लाख से अधिक आस्थावानों ने यहां डुबकी लगाई।

Lolark Took holy dip 15 years empty womb took plunge with sons and daughters manager came watching reel
दंपती अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुंडन के बीच मीटिंग भी अटेंड करते रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर
फोन पर मीटिंग अटेंड करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि उनके दोनों बेटों का जन्म यहीं के आशीर्वाद से हुआ और अब मुंडन भी यहीं कराकर मनौती पूरी की गई। जौनपुर के केराकत से पूरा परिवार लेकर आए थे। परिवार के ही लोगों से पता चला। प्रयागराज से आए किसान आशीष ने कहा कि इसी सावन में कांवड़ लेकर आया था, अब बच्चे की चाह में पहुंचा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lolark Took holy dip 15 years empty womb took plunge with sons and daughters manager came watching reel
सुरक्षा में तैनात पुंलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के जलालपुर से आईं हालिया गृहिणी बनीं शीतल ने कहा कि परिवार में सुना था, लेकिन वह पहली बार यहां आईं। रात को साढ़े 11 बजे से लाइन में लगीं। थकावट नाम की चीज नहीं है, एनर्जी कहीं से आ रही है। चंदौली के घानापुर से आए स्वर्णकार संतोष ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे से लाइन में लगा था। 15 साल पहले आए थे, हम दो आए थे और अब दो से चार हो गए हैं। ऐसा महसूस हुआ कि बाबा ने बुलावा भेजा है।

विज्ञापन
Lolark Took holy dip 15 years empty womb took plunge with sons and daughters manager came watching reel

यहां की मनौती 100 फीसदी सच होती है
गाजीपुर से आए शिक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि 14 साल से उनकी तीन पीढ़ियां आईं और सभी को लाभ हुआ। मन्नत पूरी होने के बाद मुंडन कराकर अब लौट रहे हैं। पहले बेटी हुई और वहीं साल भर पहले बेटा हुआ। दोनों बच्चे साथ में यहां भी आए। चाचा सहित कई लोग आए। यहां आने वालों की मनौती पूरे सौ फीसदी पूरी होती ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed