फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra road accident Two people killed after hit by Hyva truck

वराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हादसा: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवा दो लोगों की मौत, वाहन लेकर भागा चालक

Fri, 18 Sep 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा वराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के बट गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
sonbhadra road accident Two people killed after hit by Hyva truck
हादसे के बाद पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी क्षेत्र के बट कुआं के समीप वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बट गांव से लोहरा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
बट गांव निवासी विजय पटेल (50) बाइक चला रहे थे। उनके पीछे राजेश उर्फ लोदी (35) बैठे थे। बताया गया कि दोनों बट से लोहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हाइवा की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर सुकृत पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं विजय की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हाइवा की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed