{"_id":"5cbf205fbdec2213f10dfba3","slug":"lok-sabha-election-2019-sunny-deol-connection-narendra-modi-constituency-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोहल्ला अस्सी' के पांडे जी हुए भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के वाराणसी से सनी देओल का है पुराना नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोहल्ला अस्सी' के पांडे जी हुए भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के वाराणसी से सनी देओल का है पुराना नाता
शायली रेखा मौर्या,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म स्टार सनी देओल ने सुनहरे पर्दे के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। सनी देओल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हम सबको पता है कि सनी देओल ने कई एक्शन फिल्में की हैं। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते है कि सनी की ज्यादातर फिल्में महादेव की नगरी काशी में ही बनी है। यूं भी कह सकते हैं कि सनी देओल का पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बेहद पुराना नाता रहा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 8
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सनी देओल ने कहा, "जिस तरह मेरे पिता अटलजी से जुड़े, उसी तरह मैं मोदी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदी रहें। मैं काम करके दिखाऊंगा।"
3 of 8
सनी देओल ने 1882 में बेताब फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके लिए सनी देओल को फिल्म फेयर एवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था। 1996 में राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'घातक' के अभिनेता भी सनी देओल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
घातक फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा द्वारा निभाए गए 'कात्या' के दमदार अभिनय के सामने भी सनी देओल ने अपना लोहा मनवाया। इस फिल्म में शंभू नाथ के किरदार में अमरीश पुरी ने सनी देओल के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के कहानी की भी शुरुआत वाराणसी से हुई। शायद इसीलिए इस फिल्म में सनी देओल का नाम 'काशीनाथ' था।
विज्ञापन
5 of 8
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' समीर कार्णिक के निर्देशन में बनी थी। जिसमें देओल परिवार ने मुख्य किरदार निभाया था। सनी देओल समेत उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म की भी कहानी वाराणसी के घाटों से हो कर गुजरती है। जिसमें सनी और बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को खोजते हुए काशी आ जाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग बनारस में फरवरी 2010 में शुरू हुई थी। लेकिन दो बार कुछ कारणों से यमला पगला दीवाना की शूटिंग बाधित हुई थी। इस, फिल्म के शूटिंग के दौरान सनी देओल को कमर में चोट भी आ गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।