फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा कार्यकर्ता कर रहे पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी का विरोध, जिले भर में फूंका पुतला

Tue, 23 Apr 2019 08:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 23 Apr 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP supporter protest against sanjay singh chauhan in chandauli
सपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह चौहान का विरोध करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन से चंदौली लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह चौहान को सोमवार देर शाम टिकट की घोषणा हुई। उधर मंगलवार सुबह से ही विरोध शुरू हो गया। विरोध करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद सपा कार्यकर्ता हैं। सपा कार्यकर्ता के नाराजगी की वजह गंभीर है। जिसका खमियाजा पार्टी को चंदौली में भुगतना पड़ सकता है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha election 2019 SP supporter protest against sanjay singh chauhan in chandauli

दुलहीपुर में भी कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाला और संजय चौहान वापस जाओ के नारे लगाए। कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सोच-विचार कर टिकट देना चाहिए। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क के पास नगर के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और संजय चौहान का पुतला फूंका। कहा कि लोकसभा चुनाव में स्थानीय नेताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं है। सपा मुखिया को इस पर फिर से विचार कर निर्णय लेना चाहिए। 

Lok sabha election 2019 SP supporter protest against sanjay singh chauhan in chandauli

चकिया तिराहे पर दूधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने संजय चौहान का पुतला जलाकर अपनी भड़ास निकाली। चेताया कि जब तक इनका टिकट वापस नहीं किया जाता तब तक हम कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध करने वालों में सिकंदर पासवान, विक्की प्रधान, मनोज प्रधान, निरंजन यादव, राजेश गिरी, श्रवण यादव, कमलेश यादव आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP supporter protest against sanjay singh chauhan in chandauli

इसी तरह तारा जीवनपुर, कैली, बसनी, डिग्घी, रामपुर, कुचमन सहित तमाम जगहों पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस सीट से पूर्व सांसद रामकिशुन, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित कई लोगों ने दावेदारी की थी।

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP supporter protest against sanjay singh chauhan in chandauli

उधर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि पार्टी एवं संगठन सबसे ऊपर है। उसके प्रति हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी रहूंगा। पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। सपा का सिपाही बनकर चंदौली के विकास और यहां की जनता के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा। साथ ही पार्टी का एक सच्चा कार्यकर्ता होने के नाते गठबंधन प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह चौहान का स्वागत और समर्थन है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शीर्षस्थ नेतृत्व के निर्णय पर आगे बढ़े। उन्हें किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुटकर काम करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed