फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए पीएम मोदी के पास है कितनी प्रॉपर्टी, चल संपत्ति में पांच सालों में हुई बढ़ोतरी

Sat, 27 Apr 2019 04:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 27 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi property details

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने नियमतः अपनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपनी आय का स्रोत वेतन और बैंक से मिलने वाला ब्याज बताया है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi property details

पिछले पांच साल में पीएम मोदी की चल संपत्ति (बैंक और नकदी) में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान उन्होंने 70 लाख रुपये से ज्यादा आय कर चुकाया है। वर्ष 2014 में उनके पास बैंक खातों सहित अन्य मदों में 65 लाख 91 हजार 582 रुपये थे। पांच सालों में यह रकम दोगुनी से ज्यादा हुई है। अब उनके पास एक करोड़ 41 लाख 36 हजार 119 रुपये हैं।
 

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi property details

पीएम के पास कोई निजी वाहन नहीं है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पीएम मोदी ने गुजरात से एसएससी बोर्ड से 1967 में इंटरमीडिएट किया है। 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक और 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से परास्तानतक तक की शिक्षा ग्रहण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi property details

यह है पीएम मोदी के पास :
नकदी- 38,750 रुपये
बचत- एक करोड़ 41 लाख, 36 हजार, 119 रुपये
एसबीआई में जमा- 4,143 (31 मार्च-2019 तक)
एफडी- एक करोड़ 27 लाख, 81 हजार 574 रुपये
एल एंड टी इंफ्रास्ट्रक्चर बांड- 20 हजार रुपये
एनएससी- 7,61,466 रुपये
जीवन बीमा निगम में निवेश- एक लाख 90 हजार 347 रुपये
सोने की अंगूठी- 4 (45 ग्राम), कीमत एक लाख 13 हजार 800 रुपये
टीडीएस-रिटर्न- 2018-19 में 85 हजार 145 रुपये

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi property details

पीएम मोदी के पास आवास :
गुजरात के गांधीनगर में एक प्लॉट
क्षेत्रफल- 3531 वर्ग फीट
निर्माण क्षेत्र- 169 वर्ग फीट
25 अक्टूबर 2002 को खरीदते वक्त वैल्यू- एक लाख 30 हजार 488 रुपये
निर्माण खर्च- दो लाख, 47 हजार 208 रुपये
वर्तमान मार्केट वैल्यू- एक करोड़, 10 लाख रुपये
ऋण आदि -शून्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed