{"_id":"5cc424c5bdec2207203ab6ec","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-visit-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में मोदी सर ने ली र्कायकर्ताओं की क्लास, राजनीति को लेकर बताईं बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मोदी सर ने ली र्कायकर्ताओं की क्लास, राजनीति को लेकर बताईं बड़ी बातें
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 27 Apr 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया में झूठे तथ्यों को वायरल करने, एक-दूसरे की खिल्ली उड़ाने और दुष्प्रचार के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक शुचिता का पाठ पढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
पीएम मोदी ने बेहद साफगोई से समझाया कि राजनीति के चक्कर में आपसी संबंध न खराब करें, बल्कि दूसरे दलों से जुड़े लोगों से दोस्ती और भाईचारा बढ़ाएं और उनका सम्मान करें। प्रत्याशी किसी भी दल के हों, वे आदरणीय हैं और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
3 of 5
प्रधानमंत्री बीते पांच सालों में काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं से कई बार रूबरू हुए, मगर शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित होटल के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं से वह राजनीति विज्ञान के आदर्श शिक्षक के तौर पर मुखातिब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीब 45 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार की बारीकियां, बूथ मैनेजमेंट और सहज तरीके से जीवन जीने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि हमें किसी को हराने में समय खराब नहीं करना है, बल्कि सेवा और समर्पण के भाव से लोगों का दिल जीतना है। यदि हम दिल जीतेंगे तो वह हमारे दल को जिताएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में प्रेम, दोस्ती और भाईचारा जैसी चीजें खत्म हो रही हैं, हमें इन्हें वापस लाना है। न्यूज चैनल और अखबार के दफ्तर में हम दूसरे दलों के लोगों के साथ चाहे जितना तू-तू, मैं-मैं कर लें, लेकिन व्यावहारिक जीवन में एक-दूसरे के दोस्त बनें। मोदी या प्रतिस्पर्धी मायने नहीं रखते हैं, हमारे लिए लोग महत्वपूर्ण हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।