फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में काली शर्ट पहन कर पहुंचे युवक, तस्वीरों में देखें उसके बाद क्या हुआ

Tue, 14 May 2019 07:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi rally in ballia police prevent black shirt men

महासंग्राम के सातवें चरण के चक्रव्यूह को भेदने के लिए पीएम मोदी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके लिए पीएम मोदी की जनसभाओं का रुख अब पूर्वांचल की ओर हो चला है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को बलिया आए। मोदी की जनसभा में युवाओं का उत्साह खासा देखने लायक था। सबसे गजब का वाकया तो तब हुआ जब पीएम मोदी की जनसभा में काली शर्ट पहन कर कुछ युवक पहुंचे। उन युवकों को देखते ही पुलिस ने उन्हें जनसभा में जाने से रोक दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़े फिर उसके बाद क्या हुआ...

Lok sabha election 2019 PM Modi rally in ballia police prevent black shirt men
युवकों ने पंडाल के बाहर उतारे शर्ट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की सभा में कुछ लोग संयोग से कुछ युवा काली शर्ट पहन कर गए थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ऐसे युवा अपनी शर्ट निकाल कर सिर्फ बनियान पहने ही प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभा के पंडाल में पहुंचे थे। जबकि कुछ युवाओं ने बाहर से ही भाषण सुना। रेवतीपुर गाजीपुर के मुरारी राय ने बताया की सौ किलोमीटर से चल कर आए हैं। मुझे पता नहीं था कि काले रंग की शर्ट पहनने से भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह गाजीपुर के पिंटू, हल्दी के विशाल गुप्ता, खेजुरी के तेजन, बलराम कुमार, राकेश कुमार, रवि गुप्ता, प्रियांश आदि काली शर्ट पहनने के कारण अंदर नहीं जा सके।

Lok sabha election 2019 PM Modi rally in ballia police prevent black shirt men

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी जनसभा में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांग भी आए थे। उनमें प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने का उत्साह नजर आ रहा था।  बेलही (पूर) निवासी 88 वर्षीय जगेश्वर चौहान भी पीएम का भाषण सुनने पहुंचे थे। चिलकहर निवासी 8 वर्षीय पुतुल भी अभिभावक के साथ पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi rally in ballia police prevent black shirt men
पीएम मोदी का भेष धारण किया एक युवक - फोटो : अमर उजाला

सुबह से बदली छाए रहने के कारण लोगों को प्रधानमंत्री की सभा के दौरान बारिश होने की आशंका थी लेकिन सभा शुरू होने तक मौसम साफ हो गया। इससे इतर पिछले कई दिनों से तापमान दोपहर में 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा था लेकिन पीएम के सभा के दिन बादल रहने से मौसम ठंडा रहा और तापमान अधिकतम 37 डिग्री तक ही सीमित रहा। इसके चलते प्रधानमंत्री को सुनने आए लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi rally in ballia police prevent black shirt men

ना सिर्फ युवक बल्कि युवतियां भी पीएम मोदी के सभा के लिए उत्साहित नजर आईं। मोदी-मोदी के नारे के साथ ही युवतियों ने पीएम मोदी के नाम और फोटो छपे स्टीकर को अपने गालों पर चिपकाई थीं। इस दौरान युवतियों में जनसभा पंडाल में मोदी की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की उत्सुकता नजर आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed