फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारनाथ में गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज, लाइट एंड साउंड शो में सुनाएंगे भगवान बुद्ध की कथा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Sun, 08 Nov 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Light and sound show at Lord Buddha first Dharma sermon site sarnath Amitabh Bachchan will give voice PM Modi will inaugurate
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का पीएम करेंगे उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री द्वारा पर्यटकों के बढ़ावा देने के क्रम में देश के कई हिस्सों में पर्यटक विभाग द्वारा विकास कार्य को गति दी जा रही है। जिसमें सारनाथ की भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली का लाइट एंड साउंड शो भी शामिल है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Light and sound show at Lord Buddha first Dharma sermon site sarnath Amitabh Bachchan will give voice PM Modi will inaugurate
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग ने 2016 में इस परियोजना पर काम शुरू किया था। समय के साथ-साथ इस परियोजना की स्थिति भी बदलती चली गई। अब 7 करोड़ 33 लाख 66 हजार रुपये की लागत से पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित धमेख स्तूप के उत्तर दिशा में स्थापित किया गया है। प्रोजेक्टर द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन काल को दर्शाया जाएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी।

Light and sound show at Lord Buddha first Dharma sermon site sarnath Amitabh Bachchan will give voice PM Modi will inaugurate
sarnath - फोटो : sarnath

लाइट एंड साउंड शो का सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाना है। इसके बाद शो का संचालन शाम 6 बजे से जनप्रतिनिधियों के बाद आमजन के लिए संचालित किया जाएगा। पहले दिन का शो पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। अभी दर्शकों को पुरातात्विक खंडहर परिसर गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Light and sound show at Lord Buddha first Dharma sermon site sarnath Amitabh Bachchan will give voice PM Modi will inaugurate
sarnath - फोटो : sarnath

करदाई संस्था के मैनेजर सत्रुघन सिंह ने कहा कि धमेक स्तूप से 30 मीटर की दूरी पर 200 दर्शकों की क्षमता के लिए दर्शक दीर्घा की व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्टर द्वारा धमेक स्तूप पर फिल्म को प्रक्षेपित किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से सीधे तौर पर पर्यटकों का आवागमन सारनाथ में बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Light and sound show at Lord Buddha first Dharma sermon site sarnath Amitabh Bachchan will give voice PM Modi will inaugurate
Sarnath - फोटो : Incredible India

उन्होंने कहा कि अभी तक पर्यटक सारनाथ को सिर्फ एक साइड सीन के तौर पर देखते थे। यहां घूमने के बाद पर्यटक सीधे शहर के होटलों में वापस चले जाते थे। देर शाम तक शो चलने से होटल संचालक, छोटे व्यवसाइयों ने कहा कि पर्यटकों के आवागमन से सीधे तौर पर हमारे व्यापार को गति भी मिलेगी। कोरोना वायरस के प्रभाव से उबरने के लिए लाइट एंड साउंड शो एक संजीवनी के तरह काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed