फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी के अंत तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेंगे वाहन, 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा 

Sat, 07 Nov 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will fill up on Purvanchal Expressway by the end of January
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की जांच करते अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनवरी के अंत तक वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। पैकेज पांच का 64 और छह का 59 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह बातें उप्र एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन तथा अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उप्र आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में कही।  



किशुनदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के आफिस में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे। पैकेज पांच के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 64 प्रतिशत काम हो चुका है। दिसंबर तक 77 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पैकेज पांच व छह के गुणवत्ता के जांच की जिम्मेदारी ली राइट्स  कंपनी के पास 38 केस पेंडिंग हैं, जो रेन कट व फीनिशिंग स्ट्रक्चर से संबंधित हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने कहा कि तीनों शिफ्टों में काम कर जनवरी तक एक्सप्रेस-वे शुरू कराएं।


 

Vehicles will fill up on Purvanchal Expressway by the end of January
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की जांच करते अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पैकेज छह की समीक्षा में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में 59 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। नवंबर के अंत तक 66 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा और जनवरी में 75 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण कर ली जाएगी। इस मौके पर मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीआरओ हरी शंकर आदि उपस्थित थे।

ठेकेदारों को मिलेगा बोनस
मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने पैकेज छह के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि मैन पावर व मशीनें बढ़ाकर मिट्टी डालने का काम पूरा करें। जो ठेकेदार जल्द काम खत्म करेंगे उन्हें बोनस दिया जाएगा। डीएम खुद मॉनिटरिंग करते हुए मिट्टी डालने में आ रही समस्या का समाधान करें।  


 
Vehicles will fill up on Purvanchal Expressway by the end of January
सलामी लेते अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
पैकेज छह की रुकावटें दूर होंगी
मीडिया से वार्ता के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने कहा कि पैकेज पांच में कहीं कहीं क्रिटिकल स्ट्रक्चर है और पैकेज छह में एक-दो जगह पर जमीन की समस्या है। किसानों से बात हो गई हैं। डीएम ने दो दिन में इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicles will fill up on Purvanchal Expressway by the end of January
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण छह प्रतिशत पूरा 
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का निर्माण भी शुरू हो गया है। अब तक लिंक एक्सप्रेस का छह प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर से जनवरी तक इसका कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना के कारण दो महीने एक्सप्रेस-वे का कार्य बाधित रहा। जिसमें अब तेजी आ गई है।

 
विज्ञापन
Vehicles will fill up on Purvanchal Expressway by the end of January
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश अवस्थी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
50 मिनट की देरी से पहुंचे मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा
मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से जनपद पहुंचे। उन्हें 12.05 तक पहुंचना था। निरीक्षण के बाद उन्होंने समीक्षा बैठक की। 01.37 बजे यहां से रवाना हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed