फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति के दर्शन कराने को नई ट्रेन के एलएचबी रैक पहुंचे बनारस, देखें तस्वीरें

Thu, 07 Jan 2021 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 Jan 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
LHB rack of Kashi-Kevadiya new train reached varanasi
नई ट्रेन का एलएचबी रैक पहुंचा बनारस - फोटो : अमर उजाला

काशी से विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन को गुजरात के केवड़िया के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन का एलएचबी रैक उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन पहुंच गया है। स्टेशन के वाशिंग लाइन में खड़ी रैक का यांत्रिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को निरीक्षण किया।


 

 
LHB rack of Kashi-Kevadiya new train reached varanasi
नई ट्रेन का एलएचबी रैक पहुंचा बनारस - फोटो : अमर उजाला

जांच-पड़ताल के बाद 20 बोगियों के इस रैक को सील किया गया। वहीं, रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटी हुई है। किसी भी समय ट्रेन का शेड्यूल जारी हो सकता है। संभवत: 11 या 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी-केवड़िया ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 

LHB rack of Kashi-Kevadiya new train reached varanasi
एलएचबी कोच के अंदर का हाल - फोटो : अमर उजाला

यांत्रिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 20 कोच का यह एलएचबी रैक कपूरथला स्थित कोच फैक्ट्री से पहुंचा है, जिसमें एक प्रथम श्रेणी का वातानुकूलित कोच, दो तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच, आठ शयनयान श्रेणी के कोच,  चार जनरल कोच,  दो पावर कार कोच हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
LHB rack of Kashi-Kevadiya new train reached varanasi
एलएचबी कोच के अंदर का हाल - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि इस कोच में रेल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। अन्य कोच की अपेक्षा में इसमें यात्रियों को अधिक स्पेस मिलेगा। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बॉयो टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल और आरामदायक सीटों की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।

विज्ञापन
LHB rack of Kashi-Kevadiya new train reached varanasi
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि रैक की जांच-पड़ताल की जा रही है। अन्य रैक भी आने वाले हैं। जांच-पड़ताल के बाद तय किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed