फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड: विधायक सीपू की हत्या के मामले में मजबूत गवाह था अजीत सिंह, केस पर होगा असर

Thu, 07 Jan 2021 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Block chief murder case Lucknow: Ajit Singh was a strong witness in murder of azamgarh MLA Seepu case it will affect case 
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में बुधवार की रात मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मृतक अजीत सिंह सगड़ी के पूर्व बसपा विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू सिंह की हत्या में अहम और मजबूत गवाह थे। अभी मामले में पहले गवाह पर जिरह चल रही है। इसके बाद अजीत की ही गवाही होनी थी। इस बीच उसकी हत्या से जहां मामले के सभी गवाह सकते में हैं, वहीं केस पर भी असर पड़ने के आसार नजर आने लगे हैं।

Block chief murder case Lucknow: Ajit Singh was a strong witness in murder of azamgarh MLA Seepu case it will affect case 
एसयूवी में बरामद पिस्तौल। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में जल्द फैसला होने की कोशिश हो रही है। इसके लिए जिला न्यायालय में हर दिन सुनवाई हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस हत्याकांड में 31 दिसंबर तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या 19 जुलाई 2013 को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जीयनपुर चौक पर कर दी थी।

Block chief murder case Lucknow: Ajit Singh was a strong witness in murder of azamgarh MLA Seepu case it will affect case 

पूर्व विधायक हत्याकांड की तत्कालीन प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हत्याकांड में प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू समेत उसके कई सहयोगी आरोपी हैं। सात साल पहले हुए इस हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में कुछ हिस्से की विवेचना जहां जिले की पुलिस कर रही है तो कुछ की सीबीआई। अब तक मात्र एक गवाह सर्वेश सिंह सीपू के भाई संतोष सिंह टीपू की ही गवाही हो सकी है, जिसकी 85 पन्नों की जिरह भी हो चुकी है। अजीत सिंह इस मामले का दूसरा सबसे मजबूत गवाह था। गवाही में इतनी लंभी जिरह और अब अजीत सिंह की हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Block chief murder case Lucknow: Ajit Singh was a strong witness in murder of azamgarh MLA Seepu case it will affect case 
मर्डर - फोटो : amar ujala

हाई प्रोफाइल मामले का मुख्य आरोपित ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह फिलाहल सलाखों के पीछे है। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि अजीत सिंह लखनऊ में ही रहता था। हालांकि अभी मामले में एफआईआर नहीं हुई है, लेकिन इस हत्याकांड से सबसे ज्यादा लाभ ध्रुव कुमार सिंह कुंटू को मिल रहा है। इससे इस हत्याकांड का आजमगढ़ कनेक्शन भी बन रहा है। अजीत सिंह की हत्या के बाद विधायक हत्याकांड के अन्य गवाह भी सकते में हैं।

विज्ञापन
Block chief murder case Lucknow: Ajit Singh was a strong witness in murder of azamgarh MLA Seepu case it will affect case 
हादसे का बाद के दृश्य। - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक सीपू की पत्नी बंदना सिंह इस समय बसपा से सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि लखनऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत सिंह की हत्या से जो आजमगढ़ कनेक्शन बन रहा है, उसे लेकर नजर रखी जा रही है।

यदि एफआईआर में कुंटू का नाम आता है तो यहां भी उससे जुटे तथ्यों के खंगाला जाएगा। रही बात अन्य गवाहों की सुरक्षा की तो संतोष सिंह टीपू और अन्य को सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed