फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ धाम: तेज धूप पर भारी पड़ी बाबा की आस्था, छह लाख लोगों ने किए दर्शन; सड़क से गली और घाट तक भीड़

Fri, 29 Mar 2024 11:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:48 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। सड़क से लेकर गली और घाटों तक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। कड़ी धूप के चलते कई लोग अचेत हो जा रहे हैं। 10 में से सात श्रद्धालु अयोध्या राममंदिर के दर्शन के बाद बनारस पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Devotees crowd reached from Ayodhya Ram Mandir
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम में अयोध्या के पलट प्रवाह से सड़क से गली और घाट तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भीड़ का आलम यह था कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी जाम जैसा नजारा रहा। बात करें आंकड़ों की तो शाम पांच बजे तक तीन लाख छह हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भीड़ और गर्मी के कारण छह श्रद्धालु अचेत हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें भक्तों की भीड़...



Kashi Vishwanath Dham Devotees crowd reached from Ayodhya Ram Mandir
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गेट नंबर चार से गोदौलिया से आगे, गेट नंबर चार से चौक थाने के आगे, ढुंढिराज गणेश से एक तरफ बांसफाटक तो दूसरी ओर सिंहद्वार के आगे तक कतार लगी थी। वहीं गंगा द्वार से त्रिपुरा भैरवी घाट के आगे तक श्रद्धालु धूप में ही कतारबद्ध थे।
Kashi Vishwanath Dham Devotees crowd reached from Ayodhya Ram Mandir
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में धूप तेज होने और भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण छह से अधिक श्रद्धालु गश खाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से पानी छिड़ककर उन्हें होश में लाया गया। टूरिस्ट गाइड अभिषेक शर्मा के अनुसार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आ रहे 10 श्रद्धालुओं में से सात अयोध्या में श्रीराममंदिर में दर्शन करने के बाद काशी पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि शाम पांच बजे तक तीन लाख छह हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Devotees crowd reached from Ayodhya Ram Mandir
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप भी ले रही सब्र का इम्तिहान
काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा। धाम के गंगा द्वार से मंदिर जाने वाले मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए छांव का इंतजाम नहीं है। अब दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। ऐसे में तेज धूप श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रही है। काशी विश्वनाथ धाम में अचानक भीड़ उमड़ने से श्रद्धालुओं को गंगा द्वार के बाहर घाट की सीढ़ियों पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। छांव न होने से तेज धूप में कतारबद्ध भक्तों की तबीयत भी खराब हो रही है। एटा की सारिका पुंडीर ने बताया कि अब गर्मी बढ़ गई है और धूप भी तेज होने लगी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पानी की जरूरत महसूस होती है लेकिन पेयजल के समुचित प्रबंध नहीं हैं। प्रयागराज की प्रियंका सिंह ने कहा कि धाम में बाबा के दर्शन के लिए घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। छांव के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Devotees crowd reached from Ayodhya Ram Mandir
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था
काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शुक्रवार को पूरे दिन गोदौलिया और मैदागिन से विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम जैसे हालात रहे। भीड़ के बीच अधिकारियों और वीवीआईपी वाहनों के आने से स्थिति और भी विकराल हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed