फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार किसानों को समर्पित काशी की नवरात्रि, खास अंदाज में तैयार की जा रही देवी प्रतिमा

Wed, 10 Oct 2018 03:54 PM IST
राघवेंद्र पाण्डेय,अमर उजाला,वाराणसी
राघवेंद्र पाण्डेय,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 10 Oct 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
kashi navratri dedicated to farmer this year
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापना और पूजा पंडालों के बनावट के लिए मशहूर काशी में इस बार 15 फीट ऊंची देवी प्रतिमा बनाई जा रही है। मां दुर्गा के अलावा लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय, मां सरस्वती, शेर समेत महिषासुर अलग ही रंग में नजर आएंगे। वहीं मौजूदा समय में किसानों की स्थिति को देखते हुए पूजा पंडाल को ग्रामीण परिवेश की थीम पर बनाया जा रहा है। जिसमें गांव में खेती करते हुए किसानों को दिखाया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
kashi navratri dedicated to farmer this year
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी दुर्गोत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची मूर्ति गेहूं, चावल, दाल और चाय पत्ती से बनाई जा रही है। मां दुर्गा के अलावा लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती, शेर और महिषासुर भी इको फ्रेंडली रूप में नजर आएंगे। पूजा समिति राजन जायसवाल ने सोमवार को बताया कि मां दुर्गा सहित अन्य मूर्तियों को बच्चों के द्वारा तैयार किया जा रहा है। वहीं 50 फीट ऊंची और करीब 70 फीट चौड़े पूजा पंडाल को पश्चिम बंगाल से आए विशेष कारीगरों के द्वारा बनाया जा रहा है।
 
kashi navratri dedicated to farmer this year
varanasi - फोटो : amar ujala

पंडाल के बाहर गांव के थीम पर सरपंच, कुआं और खेती करते हुए किसान नजर आएंगे। जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। पंडाल के अंदर मां दुर्गा महिषासुर मर्दिनी के रूप में नजर आयेंगी। शारदी नवरात्र की सप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा पंडाल भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। दशमी को हवन पूजन के बाद मां दुर्गा को ईश्वरगंगी तालाब में विसर्जित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kashi navratri dedicated to farmer this year
varanasi - फोटो : amar ujala


मां बागेश्वरी देवी दुर्गोंत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेश द्विवेदी ने बताया कि पूजा समिति से जुड़े बच्चे ढाई माह से मां दुर्गा सहित अन्य मूर्तियों को चावल, गेहूं, दाल और चाय पत्ती से तैयार करने में जुटे हुए हैं। बच्चे अपने हाथ से आभूषण भी तैयार कर रहे हैं, जिसे चाय पत्ती और अरहर व उड़द की दाल से सजाया गया है।

 
विज्ञापन
kashi navratri dedicated to farmer this year
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 मूर्ति तैयार करने में 150 किलो चावल, 150 किलो गेहूं, 50 किलो अरहर दाल, 50 किलो मसूर दाल, 50 किलो उड़द की दाल और करीब 10 किलो चाय पत्ती का उपयोग किया गया है। मूर्ति बनाने वालों में पार्थ जायसवाल, अर्थ जायसवाल, लक्ष्य, सना समेत करीब एक दर्जन बच्चे शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed