{"_id":"5bbcfd8f867a55284d2ee69f","slug":"rajnikanth-worship-in-kashi-vishwanath-temple-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत, देखी सप्तऋषि आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत, देखी सप्तऋषि आरती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत मंगलवार की शाम बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। उनके साथ फिल्म की टीम भी मौजूद रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
रजनीकांत इस दौरान सप्तऋषि आरती में भी शामिल हुए। उनके साथ साउथ की अभिनेत्री त्रिसना भी शामिल रही। आरती समाप्ति के बाद उन्होंने बाबा का शोडषोपचार दर्शन पूजन किया।
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बाबा वह शिखर देख नमन करते हुए वहां से निकले। रजनीकांत के इस आगमन पर मंदिर प्रशासन के सीईओ विशाल सिंह ने अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
वहीं रजनीकांत ने मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। फिल्म अभिनेता के आने की सूचना को लेकर ज्ञानवापी क्रासिंग पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Rajinikanth
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रजनीकांत इस समय चंदौली और मिर्जापुर में अपनी आने वाली फिल्म पेट्टा की शूटिंग कर रहे हैं। तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और कन्नड़ में बन रही यह फिल्म सन टीवी के बैनर तले बनाई जा रही है।