{"_id":"5b9ea8b5867a557e824cf9da","slug":"kashi-decorated-for-grand-welcome-of-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जगमग हो रही काशी पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग हो रही काशी पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संसदीय क्षेत्र में 68 वां जन्मदिन मनाने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काशी सजकर जगमग हो रही है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए शहर को भव्य ढंग से सजाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रमुख भवनों और पुलों-फ्लाईओवर और मंडुवाडीह आरओबी पर दिवाली जैसी रंगीन रोशनी की गई है। कमोबेश हर चौराहे पर रंगोली सजाई गई है। झालर भी लगाए गए हैं। शहर को भाजपा के झंडे और बैनरों से पाट दिया गया है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोमवार को 68 स्थानों पर 1000 दीपक जलाए जाएंगे। आम लोगों से अपने घरों पर घी का एक दीपक जलाने की अपील की गई है। पीएम मोदी के स्वागत और जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार से ही कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हैं। स्वागत की तैयारियों में जुटी महिला कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कई जगह रविवार की रात में भी काम चल रहा था। सोमवार को काशी पूरी तरह सज जाएगी। काशीवासी अपने सांसद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डीरेका खेल मैदान के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटाआउट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अनावश्यक तार और खंभे हटा दिए गए हैं। रविवार को महमूरगंज के अलावा मंडुवाडीह, लहरतारा आरओबी, लंका क्षेत्र सहित कई सड़कों की मरम्मत कराई गई। वहीं बीएचयू लंका क्षेत्र के सभी सड़कों पर भी सफाई कराकर मरम्मत कार्य कराया गया।