फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : जगन्नाथ पुरी में तब्दील हुई काशी, भक्तों ने लगाई परिक्रमा, लक्खा मेले की हुई शुरुआत

Fri, 05 Jul 2019 12:04 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jagnnathpuri rathyatra and lakkha fair started in varanasi
जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला

पुराधिपति की नगरी काशी गुरुवार को जगन्नाथ पुरी बन गई। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भइया बलभद्र भोर में रथ पर सवार होकर काशी वासियों को दर्शन देने निकले। भक्तों ने प्रभु का दरस, रथ का परस और परिक्रमा की। देव विग्रहों की पीतांबर झांकी सजाई गई, मंगला आरती के साथ पट खुले और काशी में उत्सव श्रृंखला का पहला लक्खा मेला रथयात्रा भक्तों के लिए सज गया। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Jagnnathpuri rathyatra and lakkha fair started in varanasi
दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अष्टकोणीय रथ पर भगवान जगन्नाथ ने कुटुंब के साथ भक्तों को दर्शन दिए। पट खुलने से पहले ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में दर्शन करने आए भक्तों में हाथों में तुलसीदल के साथ ही विविध प्रकार के सुगंधित पुष्पों की माला भी थी। गुरुबाग से महमूरगंज के बीच का इलाका मेला क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

Jagnnathpuri rathyatra and lakkha fair started in varanasi

गुरुवार को शुभ मुहूर्त में मंगला आरती के बाद भक्तों ने विभोर मन से भगवान का अष्टकोणीय रथ दो डग खींचा और पुण्य के भागी बने। इसके साथ ही दर्शन के लिए कपाट खुले और भगवान जगन्नाथ की जय, भइया बलभद्र की जय, व सुभद्रा जी की जय के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा। भगवान जगन्नाथ को भक्त तुलसी की माला और नान खटाई का भोग लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagnnathpuri rathyatra and lakkha fair started in varanasi

वहीं कोई परवल की मिठाई, केसरिया पेड़ा, राजभोग तो कोई आम भक्ति भाव से अर्पित कर रहा था। गुलाब, कमल और बेला के फूलों से सजा अष्टकोणीय मंदिर की आकृति वाला दो टन वजनी लकड़ी का रथ दूर से ही भक्तों को आकर्षित कर रहा था। प्रभु समेत तीनों देव विग्रहों को परंपरा के अनुसार 14 पहिए वाले 20 फीट चौड़े व 18 फीट ऊंचे अष्ट कोणीय रथ पर आधी रात में विराजमान कराया गया। 

विज्ञापन
Jagnnathpuri rathyatra and lakkha fair started in varanasi

ससुराल में प्रथम दिनी श्रृंगार के क्रम में भगवान जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र व बहन सुभद्रा को पीतांबर धारण कराया गया। विभिन्न प्रकार के पीले फूलों से श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। भोर 5:11 बजे पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने भगवान गणपति देव व शालिग्राम की पूजा-अर्चना और तीनों विग्रहों का विशेष पूजन-अनुष्ठान किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed