गर्मी से परेशान होकर शहरवासियों ने बरसात के लिए टोटके आजमाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई। जिले को सूखे से बचाने के लिए प्रतीकात्मक स्वरूप में मेंढक-मेंढकी के शादी की परंपरा को निभाया गया। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को खाना खिलाया गया और अंत में दोनों को विदाकर तालाब में छोड़ दिया गया।
वाराणसी में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए कराई गई मेंढक और मेंढकी की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन