फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के साथ मालदीव पहुंचे ईशांत शर्मा, साली ने ली चुटकी, दिया करारा जवाब

Thu, 24 Aug 2017 10:47 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Thu, 24 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma reached Maldives with wife
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सिरीज खेलने वाले टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा फ्री टाइम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वह पत्नी प्रतिमा के साथ इन दिनों मालदीव के खूबसूरत समुद्री तटों पर खूब मस्ती कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...

Ishant Sharma reached Maldives with wife
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला

फ्री टाइम में सैर सपाटा करने मालदीव पहुंचे ईशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा की तस्‍वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिस पर खूब कॉमेंट आ रहे हैं। ईशांत ने ट्वीट में दो फोटो पोस्ट कर कहा कि वह पानी के अंदर 'सीम' और 'बाउंस' पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Ishant Sharma reached Maldives with wife
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला

वहीं ईशांत की पत्नी प्रतिमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट कर कहा कि मालदीव बेहद खूबसूरत जगह है। प्रतिमा की इस फोटो पर लाइक्स और कॉमेंट की बाढ़ आ गई। करीब डेढ़ हजार लोगों ने इसे लाइक किया और 100 कॉमेंट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishant Sharma reached Maldives with wife
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला

इसी फोटो पर ईशांत की साली प्रशांति सिंह सोलंकी ने जोरदार चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि आप लोगों पर सूर्य की रोशनी आ रही है, नहीं तो खोजना पड़ता। आप दोनों बहुत सांवले हो गए हो। साली के इस कॉमेंट पर ईशांत भी कहां चूकने वाले थे।

विज्ञापन
Ishant Sharma reached Maldives with wife
ishant sharma - फोटो : अमर उजाला

ईशांत ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांति तुम जानती हो, सांवला रंग सेक्सी होता है। लोग सांवला होने के लिए बेताब रहते हैं और हमने बिना किसी मेहनत के हासिल कर लिया। इस हाजिरजवाबी पर प्रशांति के पास कोई उत्तर नहीं बचा। बता दें कि ईशांत की शादी बनारस की बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के सा‌थ हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed