{"_id":"599d77054f1c1b9f128b4712","slug":"see-photos-police-lathicharge-on-villagers-in-azamgarh-beating-women-with-vandalism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" आजमगढ़ में धरना दे रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, महिलाओं की बर्बरता से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में धरना दे रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, महिलाओं की बर्बरता से पिटाई
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के किशुनदासपुर गांव में हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए सड़क पर धरना दे रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सड़क जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए न केवल पुरुषों को दौड़ाकर पीटा, बल्कि महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। बर्बरता करने वालों में अधिकारी भी आगे रहे और सिपाही के साथ लाठी भांजते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इससे उग्र होकर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। दो इंस्पेक्टर और दो सिपाही का सिर पत्थरबाजी में फट गया। कुछ ग्रामीण भी घायल हुए। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायर किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े। मौके पर कई अन्य थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में जंग जैसी स्थिति पैदा हो गई।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पथराव कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान महिलाएं और युवक जो मिले सबकी पिटाई की गई। पुलिस का रौद्र रूप देख लोग भागने लगे। कोई घर में घुसा तो कोई दुकान में। पुलिस ने दुकान में घुस कर लोगों को पिटा।गांव के एक परिवार को न्याय दिलाने के लिए इकट्ठा हुए यह सभी लोग शायद सपने में भी नहीं सोचे होंगे कि उनकी सुरक्षा की कसमें खाने वाले पुलिस के यह जाबांज कभी उन लोगों पर इतनी बर्बरता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 18 अगस्त को कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी छोटई की मौत खलीफतपुर गांव निवासी गोवर्धन मौर्य के घर की बिजली की मरम्मत करते समय हो गई। छोटई के परिवार वालों ने गोवर्धन के विरुद्ध कप्तानगंज थाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि यदि गोवर्धन आदि उसके भाई को समय पर अस्पताल ले गए होते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
केस दर्ज होने के बाद भी कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गोवर्धन को गिरफ्तार नहीं किया। बुधवार को किसुनदासपुर के ग्रामीणों के साथ परिजनों ने आरोपी गोवर्धन के गिरफ्तारी की मांग को लेकर कंधरापुर थाने के भवरनाथ चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर महिला-पुरुष सड़क पर खड़े हो गए। आजमगढ़-गोरखपुर, फैजाबाद और वाराणसी मार्ग अवरुद्ध हो गया।