बनारस की चाय की अड़ियों को कौन नहीं जानता। कहावत भी है बनारसी पानी से पहले चाय पीना पसंद करते हैं। यहां की अड़ियों पर चाय की प्याली तूफान खड़ा करने का काम करती आई हैं। बनारसियों को किसी और जगह जाने की जरूरत नहीं, इन्ही अड़ियों पर उन्हें शांति और सुकून मिलता है। चाय अब स्टार्टअप का जरिया भी बन गया है।
नई सोच और कुछ हटकर करने वाले युवाओं को अपना रोजगार भी मिला है। चाय के स्टार्टअप ने इसे एक नया रूप, रंग देने के साथ ही स्वाद भी दिया है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर कुछ ऐसे ही युवाओं से रूबरू होंगे, जिन्होंने चाय के व्यवसाय को स्टार्टअप की तरह शुरू करने के साथ ही फ्लेवर का तड़का लगाया। उनकी चाय के सिर्फ बनारसी ही नहीं बॉलीवुड हस्तियां और विदेशी मेहमान भी दीवाने हैं।
बनारसी पान वाली चाय दूर करती है थकान
2 of 5
अमन की चाय दुकान
- फोटो : अमर उजाला
भदैनी निवासी अमन कुमार जैन नोएडा के मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन मन में अपना कुछ करने की इच्छा थी। कोरोना में जहां सभी अपने घरों में कैद थे। उस समय अमन ने स्टार्टअप शुरू करने का मन बनाया। अमन की दुकान पर दस चाय और कॉफी की वैरायटी मिलती है। जिसे बनाने में सिर्फ 15-20 सेकेंड लगते हैं।
3 of 5
चाय
- फोटो : सोशल मीडिया।
अमन की दुकान खास बनारसी पान वाली चाय को लेकर चर्चा में रहती है। इस चाय में लोग डबल स्वाद का मजा चखते हैं। अमन बताते हैं बनारस की चाय व पान दोनों प्रसिद्ध हैं। दोनों चीज लोगों की थकान दूर करने के काम में आते हैं। जो लोग पान नहीं खाते उन्हें हम अपनी चाय के माध्यम से पान का स्वाद चखाते हैं।
4 of 5
चाय का स्टार्टअप चलाने वाले कौस्तुभ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
सामने घाट में चाय का स्टार्टअप चलाने वाले कौस्तुभ पांडेय की अड़ी पर आम लोगों से लेकर छोटे परदे और बॉलीवुड के बड़े सितारे भी हाजिरी लगा चुके हैं। कौस्तुभ के यहां 200 तरीके की अलग-अलग खुशबू वाली चाय मिलती है। बाहर से आने वाले ग्राहक इसे चाय संग्रहालय के नाम से पुकारते हैं।
700 से लेकर एक लाख रुपये किलो तक की चाय
5 of 5
चाय
- फोटो : सोशल मीडिया।
कौस्तुभ बताते हैं कि दुकान पर बनारसी चाय के अलावा ग्रीन टी, पाइनएपल टी, स्ट्रॉबेरी टी, तंदूर टी, हनी टी, तुलसी चाय, अदरक वाली चाय, ब्लूमिंग चाय, ब्लू टी, रेड टी समेत कई वैरायटी है। कोई चाय जायके के लिए अच्छी है, तो कोई बीमारी के इलाज में फायदेमंद है। कौस्तुभ बताते हैं कि उनके यहां 700 रुपये किलो से लेकर एक लाख रुपये किलो तक की चाय है। 15 से 600 तक की चाय बेचते हैं।