फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी में फिर जुटी नमाजियों की भीड़, मसाजिद कमेटी की अपील का कोई असर नहीं, तस्वीरों में देखें

Fri, 20 May 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 04:21 PM IST
सार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की गुजारिश के बाद भी जुमे पर ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ जुट गई। मस्जिद के अंदर जगह ना होने पर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर जमा नमाजियों का प्रवेश रोककर गेट बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
Gyanvapi mosque update Huge Crowd Gathered for Jumma Namaz varanasi Latest News in Hindi see photos
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद जुमे की नमाज अदा करने के लिए गहमागहमी बनी रही। मैदागिन से गोदौलिया तक का इलाका पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में शुक्र का सजदा किया और देश में अमन चैन की दुआ भी मांगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की अपील के बाद भी भारी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे।

हालत यह हो गई कि नमाज के घंटे भर पहले ही ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों से भर गई और बाहर कतार में खड़े नमाजियों को वापस लौटाना पड़ा। मस्जिद में तकरीबन 15 सौ से अधिक नमाजियों ने नमाज अदा की।  मसाजिद कमेटी के सदस्यों ने परिसर के अंदर और बाहर व्यवस्था की पूरी कमान संभाल रखी थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आम तौर पर ज्ञानवापी मस्जिद में इतनी भीड़ नहीं होती है। इस बार ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा गरमाया हुआ है, इसलिए जुमे की नमाज के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने लोग आए। जिला प्रशासन की ओर से मस्जिद में वजू के लिए भी व्यवस्था कराई गई थी। किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ। 

Gyanvapi mosque update Huge Crowd Gathered for Jumma Namaz varanasi Latest News in Hindi see photos
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नमाजियों की भीड़ को देखते हुए दो घंटे के लिए कई रास्ते बंद रहे। मणिकर्णिका द्वार से लेकर बांसफाटक तक सभी का प्रवेश निषेध कर कर दिया गया था। समय से करीब दो घंटे पहले लोग नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे के बाद भीड़ का दबाव बढ़ता देख दालमंडी मोड़ से ही नमाजियों को वापस होने के लिए कहा जाने लगा। तय संख्या में प्रवेश के बाद जगह की कमी होने के कारण पुलिस ने पहले बैरीकेडिंग की। फिर गेट बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आमतौर पर इतनी संख्या में लोग ईद के दिन भी नमाज के लिए नहीं पहुंचे थे। 

Gyanvapi mosque update Huge Crowd Gathered for Jumma Namaz varanasi Latest News in Hindi see photos
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले भी जब छह मई को अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था उस समय भी इसी प्रकार की भीड़ जुटी थी। ईद के मौके से ज्यादा नमाजी उस दिन ज्ञानवापी पहुंचे थे। तब भारी हंगामा हुआ था। परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक खूब नारेबाजी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyanvapi mosque update Huge Crowd Gathered for Jumma Namaz varanasi Latest News in Hindi see photos
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सर्वे के बाद अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर में मौजूद वजू खाने को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही शौचालय भी सील कर दिया है। इसके मद्देनजर कमेटी ने अपील की थी कि कम से कम संख्या में नमाजी मस्जिद आएं लेकिन इस अपील का उनके ऊपर कोई असर नहीं दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Gyanvapi mosque update Huge Crowd Gathered for Jumma Namaz varanasi Latest News in Hindi see photos
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में गुरुवार को सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल होने के बाद जिले को अलर्ट पर रखा गया है। अदालत में लंबित सुनवाई को देखते हुए शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश हर गतिविथि का अपडेट लेते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed