फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः जोरदार धमाका और धराशायी हो गया मकान, 10 लोगों की बाल-बाल बची जान, तस्वीरों में देखें मंजर

Thu, 01 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
house vandalised after powerfull bisfot at bhadohi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के बैदाबाजार के एक दो मंजिलें मकान में जोरदार धमाका हुआ ऊपरी तल का पूरा हिस्सा उड़ गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों पर भी उसका असर पड़ा। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। इसके अलावा 10 लोगों की जान बाल बाल बच गई। मकान में हुए जिस धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा, उसको लेकर लोगों के जेहन में कौंध रहे तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस और अन्य जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। लिहाजा इतनी बड़ी घटना एक अबूझ कहानी बनकर रह गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....



 
house vandalised after powerfull bisfot at bhadohi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बैदाबाजार स्थित सराफा कारोबारी दयाशंकर जायसवाल के दो मंजिलें मकान में मंगलवार रात एक बजे हुए विस्फोट हुआ था। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, घरवालों के मुताबिक गैस रिसाव के बाद आग लगने से विस्फोट हुआ। बैदा बाजार निवासी दयाशंकर जायसवाल पुत्र स्व. जमुना प्रसाद जायसवाल सराफा कारोबारी हैं। उनका बैदा में करीब 90 फीट लंबा दो मंजिला मकान है, जिसमें दयाशंकर का 10 सदस्यीय परिवार रहता है।
 
house vandalised after powerfull bisfot at bhadohi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात अचानक तेज धमाके के साथ मकान के ऊपरी तल का पूरा हिस्सा उड़ गया। इससे दयाशंकर का पुत्र संजय जायसवाल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी अर्चना (26) झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए भदोही के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिवार के बालक जय (डेढ़ वर्ष), नव्या (ढाई वर्ष) विवेक (11) भी मलबे के नीचे दब गए थे लेकिन उन्हें चोटें नहीं आईं। वहीं, तेज धमाका और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घबरा गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
house vandalised after powerfull bisfot at bhadohi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों पर भी उसका असर पड़ा। पड़ोसी राजू जायसवाल की गाय भी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। दूसरे पड़ोसी सुभाष जायसवाल के मकान की तरफ ध्वस्त दीवार का काफी हिस्सा लटक गया है, जिससे खतरा बना हुआ है। दयाशंकर ने बताया कि पूरा परिवार में अंदर सोया हुआ था। अचानक तेज आवाज के साथ दूसरी मंजिल का पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। उधर, घायल संजय ने बताया कि रसोई घर से गैस की महक आ रही थी। मेरी पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह झुलस गई और गैस के दबाव से विस्फोट हो गया। 

 
विज्ञापन
house vandalised after powerfull bisfot at bhadohi in uttar pradesh
bhadohi - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर से डॉग स्क्वॉड और रामनगर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। अधिकारियों के साथ दोनों दस्तों ने जांच-पड़ताल की, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से के रुक-रुक कर गिरने के कारण अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।   सराफा कारोबारी के मकान में हुए जिस धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा, उसको लेकर लोगों के जेहन में कौंध रहे तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस और अन्य जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं। लिहाजा इतनी बड़ी घटना एक अबूझ कहानी बनकर रह गई है। माना जा रहा है कि रसोई समेत मकान के विभिन्न हिस्सों की विधिवत जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed