फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में देखने को मिलेंगे कई तरह के बदलाव, आप अभी से जान लीजिए

Thu, 01 Nov 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
There are many changes in UP board exam 2019
- फोटो : SELF
देश के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड में शुमार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। सात फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा समय-सारिणी जारी पहले ही की जा चुकी है। अब परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने सहित अन्य तैयारियां चल रही है। यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष परीक्षा के दौरान सीसीटीवी समेत कई कदम उठाए थे। इस वर्ष भी सख्त व्यवस्थाएं की जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
There are many changes in UP board exam 2019
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां कमरे में वायस रिकार्डर सहित सीसी कैमरा लगवाया जा रहा है वहीं पारदर्शिता के लिहाज से अब कमरे में छात्रों के बैठने की व्यवस्था के पहले से चले आ रहे मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अब हर कमरे में 25 छात्र ही बैठकर परीक्षा दे सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस फैसले के बाद परीक्षकों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।
There are many changes in UP board exam 2019
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

सात फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा समय-सारिणी जारी पहले ही की जा चुकी है। अब परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने सहित अन्य तैयारियां चल रही है। इस बीच नकल विहीन परीक्षा कराने और पारदर्शिता की बात तो होती थी लेकिन कमरे में छात्रों के बैठने की व्यवस्था में तय मानक (एक कमरे में 25 छात्र) का अब तक पालन नहीं हो रहा था और मनमाने तरीके से छात्रों को बिठाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
There are many changes in UP board exam 2019
यूपी बोर्ड - फोटो : SELF
इसको गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने केंद्र निर्धारण नीति में इसको प्रमुखता से शामिल किया है। बोर्ड के मानक के अनुसार एक क्लास रूम की साइज 48 वर्गमीटर (8 मीटर गुणे 6 मीटर) होता है और इसमें एक छात्र को बैठने के लिए 1.86 वर्ग मीटर की आवश्यकता होती है। अब इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश भी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से दिया गया है। दिवाली के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी। 

 
विज्ञापन
There are many changes in UP board exam 2019
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
 जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति में दिए गए निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, उनकी परिधि (आसपास) से 200 मीटर की दूरी पर लाल झंडे लगेंगे। इस दायरे में प्रबंधतंत्र का कोई व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। जिनकी ड्यूटी केंद्र पर होगी, वह ही अंदर जा सकेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed