{"_id":"5c9b6922bdec2214577e7932","slug":"up-board-exam-copies-checked-and-result-come-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन हुआ खत्म, छात्रों के अजीबोगरीब उत्तर पढ़ कर छूट पड़ेगी हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन हुआ खत्म, छात्रों के अजीबोगरीब उत्तर पढ़ कर छूट पड़ेगी हंसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
up board 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार को खत्म हो गया। अब शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद को विषयवार एवार्ड ब्लैंक भेजने की तैयारी चल रही है। लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को छात्रों की कॉपियों में अजीबोगरीब उत्तर के साथ रुपये भी मिले। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान हर दिन चौंकाने वाले मामले सामने आए। कुछ परीक्षार्थियों ने जिंदगी सुधारने की गुहार लगाई, तो कुछ ने कॉपियों में रुपये रखकर अच्छा नंबर देने की सिफारिश भी की। सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कर रहे एक शिक्षक ने जैसे ही सामाजिक विज्ञान की कॉपी खोली उसमें लिखा था 'जा कॉपी सर्र से सर के पास, दया करेंगे तो कर देंगे पास...।'
3 of 5
वहीं, वाराणसी के राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में गणित और विज्ञान की कॉपी में 500 और 2000 के नोट मिले। तो वहीं, सामाजिक विज्ञान, हिंदी आदि में शायरी, गीत मिलने लगे हैं। एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा था 'हमने पत्थर से जिनको बनाया खुदा, वो क्या से क्या हो गए देखते-देखते...।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके पहले 15 मार्च को आजमगढ़ में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल विज्ञान विषयों की कॉपियां चेक हो रही थी। परीक्षकों ने जब कॉपियां चेक करना शुरू किया तो ज्यादातर कापियों में से 100 और 50 के नोट मिलने लगे। नोट मिलने से परीक्षकों की तो बल्ले-बल्ले रही। परीक्षकों ने कॉपियों में मिले नोटों से मूल्यांकन केंद्रों पर ही पार्टी मनाना शुरू कर दिया। वहीं एक केंद्र पर मिली छात्रा की कॉपी में बहुत ही मार्मिक पत्र लिखा मिला। जिसमें छात्रा ने लिखा था कि 'मैं बहुत गरीब हूं, मां की मौत हो चुकी है, सर जी किसी भी तरह पास कर दीजिए।' वहीं एक अन्य कॉपी में दया करने की अपील लिखी हुई थी- 'सर दया कर के पास कर दिजीएगा...'। वहीं, शेरो शायरी, लव लेटर, फिल्मी गाने और डायलॉग तो ज्यादातर कॉपियों में लिखे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इसके पहले 12 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में चल रहे बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांची जा रही थीं। जिसमें लिखा था कि 'पास कर दिए तो आप मेरे बहनोई, नहीं किए तो हम आपके बहनोई...।' 'हमें पास कर देना क्योंकि सरकार आपको पैसा देती है...।' 'मैं अपनी जमीन जायदाद आपके नाम कर दूंगा पता भेज दीजिए, परीक्षा पास होने पर 10 हजार रुपये भी दूंगा...।' ये अजीबो गरीब गुहार पास होने का सपना पूरा करने के लिए परिक्षार्थी परीक्षकों से लगा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।