फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: अपनी राशि और जन्मतिथि के अनुसार करें रंगों का चयन, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

Mon, 14 Mar 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022: Choose colors according to the zodiac, colors of Holi will fill happiness and good luck in life
होली के रंग - फोटो : अमर उजाला

रंग हमारे जीवन को खुशनुमा बना कर जीवन को आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करते हैं। होली के रंग जीवन में उल्लास भरते हैं और सौभाग्य भी लेकर आते हैं। राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल आपका भाग्योदय भी करा सकता है। रंगों के त्योहार होली पर आप भी इसके इस्तेमाल से जीवन में बदलाव कर सकते हैं।



ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार यदि राशि के ग्रह स्वामी के मुताबिक रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सुख और सौभाग्य बना रहता है। जिन्हें अपनी जन्म राशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्म राशि की जन्म तिथि के आधार पर अपने दैनिक जीवन में भी रंगों का प्रयोग करना लाभकारी रहता है। रंगों का चयन करके होली के पर्व को अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।

जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख हो उनको लाल, गुलाबी और केसरिया। 2, 11, 20, 29  तारीख के लिए सफेद व क्रीम।  3, 12, 21, 30 के लिए पीला व सुनहरा पीला।  4, 13, 22, 31 तारीखों के लिए चमकीले, चटकीले, स्लेटी रंग। 5, 14, 23 के लिए हरा, धानी और फिरोजी रंग।

Holi 2022: Choose colors according to the zodiac, colors of Holi will fill happiness and good luck in life
होली 2022 - फोटो : Istock

6, 15, 24 तारीखों के लिए सफेद, चमकीला सफेद और आसमानी नीला।  7, 16, 25 चमकीला, स्लेटी और ग्रे रंग।  8, 17, 26 के लिए काला, ग्रे व नीला रंग।  9, 18, 27 के लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग का चयन किया जाना चाहिए।
 

Holi 2022: Choose colors according to the zodiac, colors of Holi will fill happiness and good luck in life
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

राशि के अनुसार रंग
मेष : लाल, गुलाबी एवं नारंगी
वृषभ : सफेद एवं क्रीम
मिथुन : हरा व फि रोजी
कर्क : सफेद व क्रीम
सिंह : केसरिया, लाल गुलाबी
कन्या : हरा व फि रोजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022: Choose colors according to the zodiac, colors of Holi will fill happiness and good luck in life
गुलाल की होली - फोटो : अमर उजाला

तुला : सफेद व हल्का नीला
वृश्चिक : नारंगी, लाल, गुलाबी
धनु : लाल व सुनहरा
मकर व कुंभ : भूरा, स्लेटी व ग्रे
मीन : पीला व सुनहरा
 

विज्ञापन
Holi 2022: Choose colors according to the zodiac, colors of Holi will fill happiness and good luck in life
रंग। - फोटो : अमर उजाला
इन रंगों से करें परहेज
मेष राशि को काला, नीला व हरे रंगा से परहेज करना चाहिए। वृषभ को हरा व लाल, मिथुन को लाल, नारंगी, पीला और कर्क को हरा, काला, नीला रंगा से बचना चाहिए। वहीं सिंह को नीला, काला, हरा, कन्या को पीला, लाल, नारंगी, तुला को हरा, पीला रंग से बचना चाहिए। जबकि वृश्चिक को काला, नीला, हरा, धनु को हरा, काला, नीला, मकर को लाल, हरा, नारंगी, कुंभ को नारंगी, लाल, हरा और मीन को काला, नीला और हरे रंगा से परहेज करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed