फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली का हुड़दंग शुरू: बीएचयू कैंपस में जमकर उड़े रंग गुलाल, तस्वीरों में देखें छात्र-छात्राओं की मस्ती और धमाल

Sat, 12 Mar 2022 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 started in varanasi BHU students Colors flew fiercely in campus see fun  in pictures
बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बनारस में होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। रंग और उमंग के अनूठे त्योहार होली की मस्ती बनारस के कॉलेजों-कैंपस पर चढ़ गई है। होली की छुट्टियों में घर जाने से पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।  दोस्ती में मजहब की दीवारें भी टूटीं।

फाल्गुन की मस्ती और होली का रंग शनिवार को बीएचयू कैंपस में हर ओर देखने को मिला। खासकर बीएचयू के दृश्य कला संकाय के बाहर तो अलग ही नजारा दिखा। होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की टोलियों ने हंसी ठिठोली की और नाच गाने संग उनके कदम भी धुनों पर खूब थिरकते नजर आए। गड्डे में पानी जमाकर उसमें एकदूसरे को गिराते नजर आए। नीचे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

Holi 2022 started in varanasi BHU students Colors flew fiercely in campus see fun  in pictures
बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला

बिना किसी हिचक के सबने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली की छुट्टियों से पहले शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कई लोगों के क्लास का अंतिम दिन था। ऐसे में घर जाने से पहले सबने एक दूसरे को होली की बधाई दी। 

Holi 2022 started in varanasi BHU students Colors flew fiercely in campus see fun  in pictures
बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला

क्लास बंद होने से पहले और हॉस्टल से छुट्टी में घर जाने से पहले सभी दोस्त एक दूसरे के साथ होली खेलने के लिए उत्सुक दिखे। एक दूसरे के गाल लाल करने के लिए पकड़ कर गुलाल मलने का क्रम सुबह से दोपहर तक कैंपस में जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 started in varanasi BHU students Colors flew fiercely in campus see fun  in pictures
बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला

रंगों से सराबोर चेहरे लिए छात्र और छात्राओं की टोली ने खूब मस्ती की और तस्वीरें खिंचवा कर यादों को भी खूब सहेजा। सेल्फी लेने के बाद सोशल मीडिया पर प्रोफाइल भी बदली। 

विज्ञापन
Holi 2022 started in varanasi BHU students Colors flew fiercely in campus see fun  in pictures
बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं ने होली खेली - फोटो : अमर उजाला

कला संकाय से लेकर सामाजिक विज्ञान संकाय, पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, केमिस्ट्री विभाग के बाहर युवाओं की टोलियों ने एक दूसरे के साथ खूब रंग खेला। गुरुजनों को अबीर लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed