फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मियाद बीतने के बाद भी बनारस में नहीं पूरा हुआ हेरिटेज वॉक का काम, तस्वीरों में देख लें हाल

Thu, 16 Aug 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 16 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Heritage walk work not complete in fix timeline in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हृदय योजना के तहत वाराणसी के कबीरचौरा में बनने वाले हेरिटेज वॉक की मियाद सितंबर 2017 में ही बीत चुकी है। बावजूद इसके अब भी काम पूरा नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर 13 अगस्त 2017 को राजन-साजन मिश्र के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी धरना दिया था। धरने के बाद उन्हें आश्वासन मिला था कि काम जल्द से जल्द पूरा होगा लेकिन धरने के साल भर बीतने के बाद काम की हालत जस की तस बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....




 
Heritage walk work not complete in fix timeline in varanasi
heritage walk - फोटो : अमर उजाला

हेरिटेज वॉक के लिए नगर निगम की लापरवाही के कारण सड़क का काम, स्ट्रीट लाइट लगाने, डस्टबीन, कियोस्क, टिकट काउंटर और वाटर एटीएम का काम पूर्ण नहीं हुआ है। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) में कलातीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए इसकी शुरूआत की गई थी ताकि वहां रहने वाले कलाकारों की कलाओं को जीवंत कर उसे देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों से रूबरू कराया जा सके।
Heritage walk work not complete in fix timeline in varanasi
heritage walk - फोटो : अमर उजाला
 जुलाई 2017  में गुणवत्ता पर सवाल उठने के कारण काम भी रुक गया था। बाद में शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो पाया।  2.51 करोड़ की लागत से इस योजना में गलियों का सुंदरीकरण, हेरिटेज लाइट, कलाकारों के नेमप्लेट, शाइनेज, वाटर एटीएम, पार्किंग, सूचना कियास्क, वालआर्ट बनना था। इसके अलावा रामकटोरा चौराहे पर टिकट घर तो बनकर तैयार लेकिन उस के बाहर अतिक्रमण हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heritage walk work not complete in fix timeline in varanasi
heritage walk - फोटो : अमर उजाला
यहां से सैलानी टिकट लेकर पैदल वहां से हेरिटेज वाक का भ्रमण कर सकेंगे। पिपलानी कटरा के समीप बाबा लोढ़े नाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाना है। स्थानीय निवासी डॉ. रवींद्र सहाय कैलाशी ने बताया कि इस मामले में नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। धरने के साल भर बीतने के बाद भी गलियों में काम अधूरा पड़ा हुआ है। आचार्य महंत विवेक दास, पं. पूरण महाराज, राजाराम आदि ने अधूरे कार्य पर रोष जताया है और इसको जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Heritage walk work not complete in fix timeline in varanasi
heritage walk - फोटो : अमर उजाला
एक नजर में धरोहर यात्रा पथ
23 दिसंबर 2016 को उद्घाटन
30 सितंबर 2017 को काम पूरा करने की मियाद
2.51 करोड़ रुपये इस योजना में होने हैं खर्च
स्मार्ट सिटी के लिए तीन महीने में टेंडर ही नहीं हो पाया फाइनल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed