फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विलुप्त हो रही काशी की धरोहर: ऐतिहासिक राजा डोमन देव के किले का अस्तित्व अब समाप्त होने की कगार पर

Fri, 09 Jul 2021 03:35 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Heritage of Kashi: The fort of historical King Doman Dev is going extinct in Chaubepur Varanasi, negligence of Archaeological Department
ऐतिहासिक राजा डोमन देव का किला। - फोटो : अमर उजाला

विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी में धरोहरों के संरक्षण की स्थिति बेहद खराब है। चौबेपुर इलाके के चंद्रावती गांव स्थित राजा डोमन देव के किले का अस्तित्व अब समाप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है। गंगा की कटान के चलते किले की कुछ जमीन गंगा की गोद में समाहित हो चुकी है तो बाकी बचे किले की जमीन का भी कोई पुरसाहाल नहीं है। पुरातत्व विभाग की लापरवाही के कारण धीरे-धीरे यह प्राचीन धरोहर अब अंतिम दिन गिन रही है। गांव के समाजसेवी राकेश गोंड पप्पू बताते हैं कि पुरातत्व विभाग ने पहले यहां पर अपना बोर्ड लगा रखा था। पहले तो एक कर्मचारी प्रतिदिन देखभाल के लिए आता था। अब वह भी नहीं दिखता। अगली स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।

Heritage of Kashi: The fort of historical King Doman Dev is going extinct in Chaubepur Varanasi, negligence of Archaeological Department
ऐतिहासिक राजा डोमन देव का किला। - फोटो : अमर उजाला

सरकार से ऐतिहासिक धरोहर बचाने की गुहार
गंगा कटान रोकने के लिए सरकार ने पहल जरूर की है लेकिन वह कारगर नहीं है। कटान के भू भाग पर पत्थर के बोल्डरों को तारों से बांधकर रोकने की कवायद हुई है। लेकिन, बारिश व बाढ़ आने से पहले ही पांच फीट जमीन पूरी तरह अलग दिख रही है। ग्रामीणों ने ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

Heritage of Kashi: The fort of historical King Doman Dev is going extinct in Chaubepur Varanasi, negligence of Archaeological Department
ऐतिहासिक राजा डोमन देव का किला। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का कहना है कि पुरातत्व विभाग इसे संरक्षित करने की कोशिश नहीं कर रहा है। गंगा के किनारे जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु की जन्म स्थली के बगल वाले टीले जैसे दिखने वाली जमीन पर राजा डोमन देव का किला है। यहां उस जमाने का कुआं आज भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heritage of Kashi: The fort of historical King Doman Dev is going extinct in Chaubepur Varanasi, negligence of Archaeological Department
गंगा में समा रहा राजा डोमन देव के किले की जमीन। - फोटो : अमर उजाला

यहां की महत्ता के बारे में बताया जाता है कि राजा डोमन देव की तीन पुत्रियां थीं। जब दूसरे राज्य के राजाओं ने आक्रमण किया तो राजा डोमन देव गंगा की गोद में समाहित हो गए। वहीं उनकी तीनों बेटियों चंद्रावती, शशिप्रभा, शशिकला ने भी कुर्बानी दे दी। किले के अंदर शशिप्रभा का मंदिर भी है। 

विज्ञापन
Heritage of Kashi: The fort of historical King Doman Dev is going extinct in Chaubepur Varanasi, negligence of Archaeological Department
चंद्रावती मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

राजकुमारी चंद्रावती के नाम पर पड़ा है गांव का नाम
चंद्रावती का मंदिर भी घाट के रास्ते पर आज भी विराजमान हैं। जहां आसपास के कई गांवों के लोग आकर पूजा पाठ करते हैं। राजा डोमन देव की बेटी चंद्रावती के नाम पर ही गांव का नाम पड़ा। इस किले की 15 बिस्वा जमीन वर्षों पूर्व पट्टे पर दे दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed