अभी मार्च का महीना बीता भी नहीं है कि उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप का दौर शुरू हो गया है। वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच गया है।
2 of 5
heat wave in north india
- फोटो : जावेद अली
दिन में धूल भरी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मार्च में गर्मी का बढ़ना बेहद खतरनाक संकेत है। उनका कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं से हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो गया है।
3 of 5
heat wave in north india
- फोटो : जावेद अली
कहा कि आगे भी तापमान में बदलाव के कोई संकेत नहीं है। तटीय इलाकों में आर्द्रता के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। उनका कहना है कि जल्द ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
4 of 5
heat wave in north india
- फोटो : जावेद अली
गर्मी बढ़ने से शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक आदि की समस्या हो सकती है। गर्मी से बचने के लिए प्रतिदिन खूब पानी पिएं, अगर यात्रा कर रहे हैं तो पानी की बोतल साथ लेकर चलें, मौसमी फल जैसे संतरे, अंगूर, लस्सी, दही आदि का सेवन करें।
5 of 5
heat wave in north india
- फोटो : जावेद अली
घर से बाहर निकलने पर पूरी बांह के कपड़े पहने और संभव हो तो दोपहर में घर से न निकलें। इसके अलावा आम के पने, ककरी, खीरा आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।