फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की संस्कृति देख अभिभूत हुए जी-20 के प्रतिनिधि, कहा-फिर आएंगे

Thu, 30 Mar 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 30 Mar 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
G-20 representatives who were overwhelmed by Varanasi culture, said-will come again
G-20 meeting in varanasi - फोटो : अमर उजाला

देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में दो दिन तक वैश्विक आर्थिक हालात चर्चा करने के बाद जी-20 के प्रतिनिधि गुरुवार को भगवान बुद्ध की उपदेश स्‍थली सारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने धमेख, स्तूप, मूल गंध कुटी विहार, बौद्ध मंदिर और संग्रहालय देखा।

G-20 representatives who were overwhelmed by Varanasi culture, said-will come again
G-20 meeting in varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा आरती, घाटों और सारनाथ को देखने के बाद विदेश मेहमान मंत्रमुग्‍ध नजर आए। इससे पहले जी-20 के फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) की बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों ने वाराणसी, सोनभद्र समेत यूपी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी जुटाई।

G-20 representatives who were overwhelmed by Varanasi culture, said-will come again
G-20 meeting in varanasi - फोटो : अमर उजाला

कुछ सदस्यों ने इन स्थलों पर परिवार के साथ फिर से यूपी आने की बात कही। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि अर्जेंटीना प्रेसीडेंसी के एक दिव्यांग अधिकारी को जब गंगा घाट पर व्हील चेयर से ले जाया गया तो वे काफी प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
G-20 representatives who were overwhelmed by Varanasi culture, said-will come again
G-20 meeting in varanasi - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने वाराणसी के घाटों के बारे में काफी जानकारी ली। एफडब्ल्यूजी के सदस्यों को बौद्ध सर्किट, विंध्य सर्किट के बारे में बताया गया। इसके अलावा आगरा, लखनऊ, इलाहाबाद, मिर्जापुर, चंदौली, मथुरा, अयोध्या के पर्यटन के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
G-20 representatives who were overwhelmed by Varanasi culture, said-will come again
G-20 meeting in varanasi - फोटो : अमर उजाला
हेरिटेज आर्क के बारे में बताया गया। भारतीय परंपरा के मुताबिक हुए स्वागत से गदगद प्रतिनिधियों ने कहा कि अपने देशों में वह यहां के पर्यटन के बारे में लोगों को बताएंगे। विदेशी अतिथियों ने कहा कि वाराणसी आकर काफी अच्छा लगा। खासकर यहां के घाट, मंदिर बहुत आकर्षक हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed