फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के महमूरगंज में सरेराह मारपीट और पथराव के बाद सड़क जाम, पहुंची तीन थानों की फोर्स

Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
heavy fight and stone attack at varanasi in mahmoorganj
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के महमूरगंज में सोमवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच सरेराह मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची सिगरा, भेलूपुर और मंडुवाडीह थाने की फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लगभग 20 मिनट बाद रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
heavy fight and stone attack at varanasi in mahmoorganj
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मामले में सिगरा थाने में विवेक राय की तहरीर पर हाल ही में जेल से छूटे न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी प्रवीण मिश्रा सहित पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
heavy fight and stone attack at varanasi in mahmoorganj
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मढ़ौली निवासी विवेक के अनुसार, वह करीब साढ़े चार बजे महमूरगंज स्थित अपने रेस्टोरेंट पर जा रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर प्रवीण मिश्रा, कार्तिक सिंह, शारिक खान, श्याम जायसवाल, विश्वजीत यादव और तीन अन्य युवक महमूरगंज आरओबी के पास स्थित गली में उन्हें रोक कर पीटने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy fight and stone attack at varanasi in mahmoorganj
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। विवेक के अनुसार, उसने शोर मचाया तो उसके दोस्त दौड़े। यह देख हमलावर बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। मौके पर मिली एक बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। 
 
विज्ञापन
heavy fight and stone attack at varanasi in mahmoorganj
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है और न ही यह स्पष्ट हुआ कि फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed