{"_id":"5bfc3fc5bdec22417e30039b","slug":"peple-protest-at-ambedkar-nagar-in-varanasi-after-police-team-came-for-remove-encroachment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के आंबेडकर नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, लोगों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के आंबेडकर नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, लोगों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत और सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक आंबेडकर नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी विरोध के बीच ही जेसीबी ने छह मकान जमींदोज कर दिए। मामला बढ़ा तो और मौके पर और पुलिसकर्मी पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशितों द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर सीओ चेतगंज मौके पर पहुंची। उन्होंने रेल कर्मियों और विरोध कर रहे लोगों से कागजात दिखाने को कहा। रेल कर्मी कागजात नहीं दिखा पाए तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान रेलवे लाइन के पश्चिम की ओर पहले से खाली कराए गए छह कच्चे निर्माण जेसीबी मशीन से ढहा दिए गए।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कैंट से सिटी रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीम चौकाघाट से ढेलवरिया के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे अतिक्रमण हटाने गई थी। रेलवे ट्रैक के पश्चिमी छोर का अतिक्रमण ध्वस्त कर टीम पूर्व दिशा की ओर आंबेडकर नगर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां जेसीबी देखते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि 2001 में जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार वे लोग रह रहे हैं और रेलवे के कर्मचारी गलत कर रहे हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीओ चेतगंज ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और कहा कि जिलाधिकारी की अनुमति से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी अमर ने बताया कि हमारे परिवार के लोग यहां 70 साल से रह रहे हैं।