फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज व्रत कल, महिला खरीदारों से बाजार गुलजार, हाथों पर चढ़ने लगे मेहंदी के रंग

Tue, 11 Sep 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Hartalika teej festival tomorrow rush in varanasi market
mehandi - फोटो : amar ujala
अखंड सुहाग की कामना का पर्व हरतालिका तीज 12 सितंबर को है। तीज के त्योहार को लेकर सुहागिनें कई दिनों से तैयारियों में जुटी हैं। वो साड़ियां, चूड़ियों और शृंगार के अन्य समान की खरीदारी में व्यस्त हैं। वाराणसी के बाजारों में भी तीज को लेकर विशेष चहल पहल है।  महिलाओं का मायके आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ शहर के कपड़ा, ज्वेलरी, शृंगार सामग्री और पूजा दुकानों में शाम को महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही है। लोग बहन, बेटियों के लिए आकर्षक उपहार खरीद रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Hartalika teej festival tomorrow rush in varanasi market
varanasi - फोटो : amar ujala
तीज के दिन सुहागिनें निर्जला उपवास रखकर सोलह शृंगार करके पति के सौभाग्य और दीर्घायु के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करेंगी। इस दौरान गुझिया, ठेकुआ आदि पकवानों के साथ कई किस्म के फल भी शिव परिवार को चढ़ाए जाएंगे। सुहागिनें कथा सुनेंगी और रतजगा कर शिव पार्वती के गीत गाएंगी।  शहर के अनेक बाजारों संग मॉल्स में भी इस पारंपरिक त्योहार के लिए तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को फल व शृंगार की वस्तुओं, बांस की डलिया आदि की खरीदारी करती महिलाएं नजर आई। चेतगंज, लंका, सिगरा, मलदहिया, लहरतारा, गोदौलिया, लक्सा, रोड पर लगे अस्थाई स्टालों पर महिलाओं की भीड़ रही। 
 
Hartalika teej festival tomorrow rush in varanasi market
varanasi - फोटो : amar ujala
तीज को लेकर दुकानों में विशेष चूड़ियां उतारी गई हैं। दुकान की संचालिका अनिता ने बताया कि युवतियां ज्यादातर पोशाक के अनुरूप ही चूड़ियों का सेट बनवाती हैं।  अनिता के मुताबिक इन सेट में परिधान के रंग को प्रमुखता से लिया जाता है। बाजार में इस दौरान नई स्टाक की चूड़ियां 450 रुपये से लेकर 2500 रुपये व उससे भी अधिक तक कीमत की मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika teej festival tomorrow rush in varanasi market
mehandi - फोटो : amar ujala
तीज को लेकर मेहंदी के रंग महिलाओं और युवतियों के हाथों पर चढ़ने लगे हैं। सुहागिनें ही नहीं अविवाहित युवतियां भी इस खास मौके पर मेहंदी लगवाती है। यही वजह है कि इस समय बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के यहां सबसे ज्यादा भीड़ है। शहर के तमाम छोटे-बड़े कपड़ों की दुकानों, मॉल्स के साथ कई मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की खासा भीड़ दिख रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed