{"_id":"5b995f1c867a557fe86c3017","slug":"hariyali-teej-festival-celebrate-today-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीजः मंदिर, घाटों व घरों में अखंड सुहाग के लिए आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीजः मंदिर, घाटों व घरों में अखंड सुहाग के लिए आराधना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
hariyali teej
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर ओर हरियाली तीज का उल्लास। सुबह से ही सजने संवरने में जुटीं महिलाएं। बांहों तक हिना की छटा पर खनकती रंगबिरंगी चूडि़यां। माथे पर बिंदिया और सोलह शृंगार से निखरा रूप। बुधवार को अखंड सुहाग, पतियों के दीर्घायु कामना से जहां विवाहिताओं ने व्रत रखा, वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए शिव पार्वती की आराधना की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
hariyali teej
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की मध्यारात्रि से पहले कलेवा कर महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखकर शाम को नदी की चिकनी मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन किया। संध्या काल, मध्यरात्रि को पूजन कर शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की और कथा सुनी।
hariyali teej
- फोटो : amar ujala
कई घरों में शिव पार्वती के भजन और मंगल गान के साथ तरह-तरह के पकवानों का भोग शिव-पार्वती को अर्पित किया गया। सुबह से व्रती महिलाओं ने केले के पत्ते से मंडप बनाया और उसमें शिव पार्वती की कच्ची मिट्टी से बनी मूर्ती को स्थापित कर उसका शृंगार किया। उन्हें दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali teej
- फोटो : amar ujala
इससे पहले सोमवार को फल व शृंगार की वस्तुओं, बांस की डलिया आदि की खरीदारी करती महिलाएं नजर आई। चेतगंज, लंका, सिगरा, मलदहिया, लहरतारा, गोदौलिया, लक्सा, रोड पर लगे अस्थाई स्टालों पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
hariyali teej
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा बाजारों में तीज को लेकर दुकानों में विशेष चूड़ियां उतारी गई हैं। बाजार में इस दौरान नई स्टाक की चूड़ियां 450 रुपये से लेकर 2500 रुपये व उससे भी अधिक तक कीमत की मिल रही हैं।