{"_id":"5b98ae7f867a557e88369506","slug":"once-again-outrage-in-bhu-after-student-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर सुलगा बीएचयूः दिन भर चला बवाल, मची रही अफरातफरी, तस्वीरों में देखें छात्रों का 'तांडव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुलगा बीएचयूः दिन भर चला बवाल, मची रही अफरातफरी, तस्वीरों में देखें छात्रों का 'तांडव'
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) बुधवार को फिर से सुलग उठा। दिन भर हुए तांडव से कैंपस का माहौल सुधारने का विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा खोखला साबित हो गया। बुधवार सुबह दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद बवाल की आग में पूरा कैंपस दिनभर जलता रहा। कैंपस का माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। कैंपस पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। सीएम योगी के वाराणसी आगमन से पहले बीएचयू में हुए हिंसक संघर्ष से प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
उपद्रवियों में जेल से जमानत पर छूटे निष्कासित छात्र भी
varanasi
- फोटो : amar ujala
बीएचयू परिसर का माहौल चार महीने बाद बुधवार को एक बार फिर अराजक हो उठा। विज्ञान संकाय के शोध छात्रों के डॉ. सीपीआर अय्यर हॉस्टल के मेस में बिड़ला सी और बाहरी छात्रों के नाश्ता करने का विवाद तूल पकड़ गया। इस दौरान अय्यर हॉस्टल में खड़ी 33 बाइक, डेढ़ दर्जन साइकिल, तीन सीसी कैमरे, वार्डेन आफिस, वॉटर कूलर, नोटिस बोर्ड, कूलर, कुर्सी-मेज और खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। मारपीट में अय्यर हॉस्टल के पांच छात्र घायल हुए हैं।
और देखते ही देखते सुलग उठा बीएचयू
हॉस्टल में घुसने के विरोध में छात्र कर रहे पुलिस पर पथराव
- फोटो : amar ujala
भारी बवाल के बाद उपद्रवी छात्रों ने पथराव कर दिया। एकाएक पथराव के कारण बाहर तैनात पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पाकर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उपद्रवी छात्र हॉस्टल के छत्ते पर से लगातार पथराव कर रहे थे। बीच मे पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस भी आंसू गैस के गोले दाग कर छात्रों को खदेड़ ने का प्रयास करते रहे। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
जवाबी कार्रवाई में 23 थानों की फोर्स, पांच क्षेत्राधिकारियों और पीएसी के साथ एसपी सिटी ने हवाई फायरिंग, रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से बिड़ला सी हॉस्टल से पांच छात्रों को हिरासत में लिया तो एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के छात्र पुलिस पर पथराव के साथ ही पेट्रोल बम फेंकने लगे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
समूचे घटनाक्रम को लेकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह की तहरीर पर लंका थाने में अय्यर हॉस्टल की सीसी फुटेज के आधार पर 20 नामजद और दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है और संदिग्ध गतिविधि वाले आठ को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन बीएचयू परिसर में पांच थानों की फोर्स, दो सीओ और एक कंपनी पीएसी के साथ एसपी सिटी कैंप किए हुए थे।