ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे और श्रृंगार गौरी विवाद मामला भले ही अदालत में हो मगर इसे लेकर बयानबाजी कम नहीं हो रही। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हर रोज इस मामले पर बयान दे रहे हैं। कभी ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे तो कभी अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं। मामले को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने ओवैसी को कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने और सबूत पेश करने की खुली चुनौती दी है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन मामले में महिला वादियों की कानूनी लड़ाई देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा। कहा कि बीते 10-15 दिनों में ज्ञानवापी मामले को लेकर आप बयान दे रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि आप एक सांसद होने के साथ-साथ बैरिस्टर भी हैं। आप सांसद के तौर पर कोई भाषण देते हैं तो तथ्यों की भरमार होती है। लेकिन ज्ञानवापी मामले में दिए गए बयान में आप का कोई तथ्य नहीं दिखा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 8
जितेंद्र सिंह बिसेन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि अगर मीडिया में आप (ओवैसी) ज्ञानवापी मामले से संबंधित कोई तर्क रखते हैं तो उसको साथ लेकर अदालत में एक बैरिस्टर और शोधकर्ता की हैसियत से आएं और कानूनी लड़ाई लड़ें। मीडिया में बयानबाजी से इस मामले पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
3 of 8
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : self
यह देखकर अच्छा लगा कि एक नेता के तौर पर आप ज्ञानवापी मामले में खूब बयानवाजी कर रहे है लेकिन यह काफी अचरज भरा है कि तमाम आपत्तियों के बाद भी आप बैरिस्टर होने के नाते कानून पक्ष रखने के लिए अभी तक अदालत नहीं पहुंचे।
इन दिनों सभी की निगाहें आप के ऊपर है कि आप अदालत पहुंचेंगे और अपने दावों से संबंधित साक्ष्य पेश करेंगे। हर चीज के बारे में कोर्ट के सामने सबूत रखेंगे। पत्र के जरिए कहा गया कि ओवैसी अपने रिसर्च लेकर अदालत नहीं आ रहे हैं। केवल मंच पर ही ज्ञान बखार रहे हैं।
5 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि बहुत पुरानी कहावत है कि अदालत में कानून की चर्चा सबसे अच्छी होती है। इसके मुताबिक आपसे हम यही उम्मीद करते हैं। लेकिन आप अपने पुराने राजनीतिक तकनीक के साथ व्यस्त हैं। और वो ये कि बार-बार बयान बदलते रहो। किसी भी समस्या के हल के लिए कोई कोशिश मत करो।