{"_id":"6288c7d2f0f1b04847226e6a","slug":"gyanvapi-masjid-case-challenge-to-asaduddin-owaisi-for-present-evidence-in-varanasi-court-jitendra-singh-bisen-sent-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में बयानवीर बन रहे ओवैसी, जितेंद्र बिसेन ने पत्र में कहा- कोर्ट में आकर बहस करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में बयानवीर बन रहे ओवैसी, जितेंद्र बिसेन ने पत्र में कहा- कोर्ट में आकर बहस करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे और श्रृंगार गौरी विवाद मामला भले ही अदालत में हो मगर इसे लेकर बयानबाजी कम नहीं हो रही। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हर रोज इस मामले पर बयान दे रहे हैं। कभी ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे तो कभी अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं। मामले को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने ओवैसी को कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने और सबूत पेश करने की खुली चुनौती दी है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन मामले में महिला वादियों की कानूनी लड़ाई देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा। कहा कि बीते 10-15 दिनों में ज्ञानवापी मामले को लेकर आप बयान दे रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि आप एक सांसद होने के साथ-साथ बैरिस्टर भी हैं। आप सांसद के तौर पर कोई भाषण देते हैं तो तथ्यों की भरमार होती है। लेकिन ज्ञानवापी मामले में दिए गए बयान में आप का कोई तथ्य नहीं दिखा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 8
जितेंद्र सिंह बिसेन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि अगर मीडिया में आप (ओवैसी) ज्ञानवापी मामले से संबंधित कोई तर्क रखते हैं तो उसको साथ लेकर अदालत में एक बैरिस्टर और शोधकर्ता की हैसियत से आएं और कानूनी लड़ाई लड़ें। मीडिया में बयानबाजी से इस मामले पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
3 of 8
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : self
यह देखकर अच्छा लगा कि एक नेता के तौर पर आप ज्ञानवापी मामले में खूब बयानवाजी कर रहे है लेकिन यह काफी अचरज भरा है कि तमाम आपत्तियों के बाद भी आप बैरिस्टर होने के नाते कानून पक्ष रखने के लिए अभी तक अदालत नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ओवैसी
- फोटो : self
इन दिनों सभी की निगाहें आप के ऊपर है कि आप अदालत पहुंचेंगे और अपने दावों से संबंधित साक्ष्य पेश करेंगे। हर चीज के बारे में कोर्ट के सामने सबूत रखेंगे। पत्र के जरिए कहा गया कि ओवैसी अपने रिसर्च लेकर अदालत नहीं आ रहे हैं। केवल मंच पर ही ज्ञान बखार रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
विश्व वैदिक सनातन संघ ने ओवैसी को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि बहुत पुरानी कहावत है कि अदालत में कानून की चर्चा सबसे अच्छी होती है। इसके मुताबिक आपसे हम यही उम्मीद करते हैं। लेकिन आप अपने पुराने राजनीतिक तकनीक के साथ व्यस्त हैं। और वो ये कि बार-बार बयान बदलते रहो। किसी भी समस्या के हल के लिए कोई कोशिश मत करो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।