फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु पूर्णिमा 2021: धर्म की नगरी काशी में गुरु की चौखट पर शिष्यों ने टेका मत्था, कई जगह वर्चुअल दर्शन, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
सार

धर्म की नगरी काशी में गुरु पूर्णिमा पर लगातार दूसरे साल डिजिटल मंच पर गुरु पूजन संपन्न हुआ। शनिवार को आषाढ़ पूर्णिमा पर सुबह से ही आश्रम, मठ और मंदिरों में गुरु पूजन की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Guru Purnima 2021 in varanasi city of religion devotees came out for guru darshan and blessings at guru ashram in kashi many places virtual
मठ, आश्रम और मंदिरों में पहुंचे शिष्य - फोटो : अमर उजाला

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साल भर बाद गुरु की चौखट पर शिष्यों ने मत्था टेका। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गुरु चरणों की रज को माथे से लगाया। आश्रम बंद रहे और चौखट पर ही गुरु की पूजा कर विधान पूर्ण किए। कहीं शिष्यों को सीधे गुरु का आशीर्वाद मिला तो कहीं वर्चुअल। गुरु चरणों की रज माथे पर लगाने की कामना और मंशा के साथ कम ही लोग मठ मंदिरों और आश्रमों में आए। जो आस्थावान गुरु आश्रम में पहुंचे गुरु चरणों को नमन कर प्रसाद ग्रहण कर घरों की ओर रुख किया।



घरों में भी लोगों ने गुरु पूजन किया।  धर्म की नगरी काशी में गुरु पूर्णिमा पर लगातार दूसरे साल डिजिटल मंच पर गुरु पूजन संपन्न हुआ। शनिवार को आषाढ़ पूर्णिमा पर सुबह से ही आश्रम, मठ और मंदिरों में गुरु पूजन की शुरुआत हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से गुरु पूर्णिमा के मौके पर मठ मंदिरों में लोगों की की भीड़ उम्मीद से काफी कम रही।

Guru Purnima 2021 in varanasi city of religion devotees came out for guru darshan and blessings at guru ashram in kashi many places virtual
गुरु पूर्णिमा 2021: - फोटो : अमर उजाला
पातालपुरी मठ में गुरुपूर्णिमा पर धर्म के बंधन से मुक्त होकर गुरु पूजन संपन्न हुआ। पीठाधीश्वर महंत बालक दास से शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नाजनीन अंसारी ने महंत की आरती उतारकर श्रीरामनाम दुपट्टा भेंट किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल सह संयोजक मो. अजहरूद्दीन, अफसर बाबा, शफीक अहमद ने भी बालक दास का दर्शन किया। 
Guru Purnima 2021 in varanasi city of religion devotees came out for guru darshan and blessings at guru ashram in kashi many places virtual
गुरु पूर्णिमा 2021: - फोटो : अमर उजाला
पड़ाव स्थित अघोरपीठ आश्रम में प्रभात फेरी और ध्वजारोहण के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद गुरु पदसंभव राम ने गुरु पूजन के बाद शिष्यों को दर्शन दिया। पीठाधीश्वर 108 स्वामी सरनानंद महाराज ने सभी गुरुओं के पूजन के बाद शिष्यों को दर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2021 in varanasi city of religion devotees came out for guru darshan and blessings at guru ashram in kashi many places virtual
गुरु पूर्णिमा 2021: - फोटो : अमर उजाला
पंचक्रोशी रोड देवरा गांव स्थित आदि शंकराचार्य महासंस्थानम में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने गुरु पूजन के साथ पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत की। शिष्यों ने आश्रम में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। संत कबीर की साधनास्थली कबीरचौरा मूलगादी में महंत विवेकदास ने गुरु पूजन के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन दिए। धर्मसंघ में पीठाधीश्वर शंकर देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने गुरु पूजन किया।
विज्ञापन
Guru Purnima 2021 in varanasi city of religion devotees came out for guru darshan and blessings at guru ashram in kashi many places virtual
गुरु पूर्णिमा 2021: - फोटो : अमर उजाला
सतुआ बाबा आश्रम में महामंडलेश्वर संतोष दास ने भी अपने आश्रम में अपने गुरु ब्रह्मलीन यमुनाचार्य जी महाराज का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान शिष्यों ने महामंडलेश्वर संतोष दास का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed