{"_id":"5b0fcd104f1c1ba46e8b589a","slug":"groom-and-his-father-take-in-custody-before-barat-procession","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारात लेकर ससुराल जा रहा दूल्हा पहुंचा हवालात, किया था ऐसा गंदा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात लेकर ससुराल जा रहा दूल्हा पहुंचा हवालात, किया था ऐसा गंदा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 31 May 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
jail
दूल्हे ने शेरवानी पहन ली थी, सारी रस्में पूरी हो चुकी थी, दरवाजे पर बैंड-बाजा रहा था, बस बारात निकलने ही वाली थी कि दरवाजे पर पुलिस ने दस्तक दी। पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। परिजनों को इसकी खबर मिली तो शादी की खुशी का उत्साह काफूर हो गया। घर वालों ने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें गिरफ्तारी का कारण...
Trending Videos
arrest
यूपी के मऊ जिले के ग्रामसभा भेलऊर से बुधवार की सायं एक युवक की बारात क्षेत्र के कमलसागर गांव में जाने वाली थी। इसी बीच बहराइच जिले की रहने वाली उसकी पत्नी अपने गोद में दुधमुंहे बच्चे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को युवक द्वारा की जा रही दूसरी शादी की बात बताते हुए उसे रोकवाने की गुहार लगाई।
भारतीय दूल्हा
युवती की तहरीर पर मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक ने युवक व उसके पिता से पूछताछ की और मामला संदिग्ध पाए जाने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित विवाहिता के अनुसार,प्रदीप ने तीन वर्ष पूर्व उससे प्रेम करने के बाद शादी की थी। उससे एक बच्चा भी है। बावजूद इसके प्रदीप द्वारा दूसरी शादी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
groom catch
शादी की सूचना पर वह यहां पहुंची। महिला ने अपने प्रेम संबंधों और शादी के फोटोग्राफ भी पुलिस को दिखाए। उधर, दूल्हा पक्ष इन घटनाओं से इंकार कर रहा था। सच्चाई लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
प्रदीप कुमार प बहराइच जनपद के अंबेडकर नगर टेपरा असहा मुहम्मदपुर गांव का निवासी है। मधुबन थाना क्षेत्र के भेलऊर गांव में उसका ननिहाल है। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि विवाहिता बहराइच की है और उसकी शादी उक्त युवक से हुई है। लेकिन किन्हीं विवाद के चलते उनके बीच मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी करने जा रहे युवक का पुलिस ने चालान कर दिया है।