{"_id":"5b0ebe6e4f1c1b9c6e8b55aa","slug":"bank-employees-on-strike-and-bank-close-for-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बैंकों की हड़ताल से 1500 करोड़ का लेनदेन ठप, निराश होकर लौटे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बैंकों की हड़ताल से 1500 करोड़ का लेनदेन ठप, निराश होकर लौटे ग्राहक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 May 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुरू दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का पूर्वांचल में व्यापक असर दिखा। जमा निकासी और चेकों की क्लीयरिंग न होने से अरबों का लेनदेन ठप रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bank
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पहले दिन सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी सरकारी बैंकों में ताले बंद रहे। इस वजह से जमा-निकासी सहित अन्य काम से आए ग्राहकों को वापस होना पड़ा।
bank
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख शाखाओं पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभा कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। हड़ताल के चलते अरबों रुपये का लेनदेन ठप रहा। बड़ी मात्रा में कैश की निकासी से ज्यादातर एटीएम दोपहर बाद ड्राई हो गए थे। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bank
- फोटो : अमर उजाला
हड़ताल की वजह से वाराणसी से चार अरब का कारोबार प्रभावित हुआ। आम दिनों में करीब डेढ़ अरब की चेक क्लीरियेंस होती है जबकि तीन अरब की जमा-निकासी हो जाती है।
विज्ञापन
bank
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में हड़ताल से 120 करोड़, जौनपुर में 322 करोड़, गाजीपुर में 150 करोड़, बलिया में 100 करोड़, सोनभद्र में 50, मऊ में 70, मिर्जापुर में 90, भदोही में 65 तथा चंदौली में 225 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।