फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था: छह घंटे मंदिर छोड़ नगर भ्रमण पर निकलीं मां मंगला गौरी, दो हजार ड्योढ़ी पर हुई आरती; 151 कन्याओं का पूजन

Sat, 03 Jan 2026 06:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 06:53 AM IST
सार

Varanasi News: 15 तरह के सुगंधित फूलों से शृंगारित मां भ्रमण के दौरान 10 मुहल्लों के दो हजार से अधिक घरों के ड्योढ़ी से होकर गुजरीं, जहां महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनकी आरती उतारी।

विज्ञापन
Goddess Mangla Gauri left temple for six-hour procession through city 151 girls were worshipped
मां मंगला गाैरी की आरती उतारते लोग। - फोटो : संवाद

पौष माह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि को बालाघाट स्थित मां मंगला गौरी मंदिर छोड़कर छह घंटे नगर भ्रमण पर निकलीं। डमरुओं के निनाद और भक्तों के जयघोष के बीच पालकी पर ठाट-बाट से विराजीं मां मंगला गौरी भक्तों पर आशीष बरसा रही थीं। 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं।

Goddess Mangla Gauri left temple for six-hour procession through city 151 girls were worshipped
आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा। - फोटो : संवाद

मां मंगला गौरी के अन्नकूट महोत्सव पर मां मंगला गभस्तीश्वर सेवा समिति के बैनर तले मां मंगला गौरी का विविध अनुष्ठान हुआ। मंदिर के महंत पं. नारायण गुरु के आचार्यत्व में सुबह मंदिर में मां को पंचामृत स्नान कराकर उन्हें नवीन वस्त्र और आभूषण धारण कराया गया।

Goddess Mangla Gauri left temple for six-hour procession through city 151 girls were worshipped
मां मंगला गाैरी की हुई विशेष पूजा। - फोटो : संवाद

गुलाब, बेला, कुंद, गुड़हल, गेंदे सहित 15 तरह के फूलों से मां का शृंगार हुआ। 10 क्विंटल विविध मिष्ठान और पकवान से मां को 56 भोग लगा। सुबह नौ बजे मां को पालकी में बैठाया गया। भक्त गंगाजल लेकर टाउनहाॅल पहुंचे, जहां पराड़कर स्मृति भवन में 151 कन्याओं का विधिवत पूजन के बाद गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goddess Mangla Gauri left temple for six-hour procession through city 151 girls were worshipped
पालकी को कंधा देते मां के भक्त। - फोटो : संवाद

आगे महिलाएं मां के जयकारा लगाते हुए कलश लेकर चल रही थीं। पालकी लिए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। मार्ग में महिलाएं मां का पूजन कर आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना कर रही थीं। शोभायात्रा बुलानाला, ठठेरी, आसभैरव, ठठेरी बाजार, चौखंभा, राज मंदिर, ब्रह्माघाट, दुग्धविनायक होते हुए दोपहर में तीन बजे मंगला गौरी मंदिर पहुंची, जहां मां की आरती उतारी गई। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ।

विज्ञापन
Goddess Mangla Gauri left temple for six-hour procession through city 151 girls were worshipped
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : संवाद

संध्याकाल में दुर्गा सप्तशती पाठ से हवन पूजन हुआ। इस दौरान संस्था की ओर से विशिष्टजनों का सम्मान हुआ। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पं. नारायण गुरु ने बताया कि मां अन्नपूर्णा और पार्वती की स्वरूप मां मंगला गौरी आज ही के दिन मंदिर छोड़कर नगर भ्रमण पर निकलती हैं। मां के दर्शन-पूजन करने वालों पर अन्न-धन, सौभाग्य व संतान की कृपा बरसती हैं। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, दीपक पांडेय, वरुण पांडेय, सौरभ, अजय शर्मा, नरेंद्र पांडेय, अशोक नेने आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed