मुंबई की बाढ़ और बारिश का असर काशी तक देखने को मिल रहा है। बाढ़ और बारिश के चलते रेलवे ने मुंबई (महाराष्ट्र) जाने वाली ट्रेनों को रविवार को जहां-तहां निरस्त कर दिया गया। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को व्यासनगर में चार घंटे रोके रखने के बाद वापस भेज दिया गया।
वाराणसी में दिखा मुंबई की बाढ़ और बारिश का असर, कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने उत्तर भारत खासकर कानपुर और इलाहाबाद प्वाइंट से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के लिए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
ट्रेनों को अचानक लौटाने और निरस्त करने पर कई जगह यात्रियों ने हंगामा किया। एहतियातन जीआरपी, आरपीएफ और पीएसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस की घटना से सीख लेते हुए सेंट्रल रेलवे जोन ने महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश और जगह-जगह रेल ट्रैक दरकने की वजह से ट्रेनों को लेने से मना कर दिया है।
इसके चलते गोदान एक्सप्रेस लौटाई गई तो यात्रियाें ने जमकर हंगामा किया। आरपीएफ और रेल अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर लाकर जिस रास्ते ट्रेन आई थी, उसी से लौटा दी गई।
यात्रियों में रही अफरातफरी की स्थिति :
ट्रेनें लौटाए जाने से यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति रही। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन से टर्मिनेट कर वाराणसी भेज दिया गया। इस ट्रेन के आधी रात के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने की उम्मीद थी।
कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली महानगरी, मंडुवाडीह-एलटीटी सुपरफास्ट, कामायनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वाराणसी से होकर जाने वाली ट्रेनें-
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त रहेंगी।